IND vs NZ: अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ फाइनल मैच तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें ICC का नियम

IND vs NZ Final 2026 Rain Rule: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होने वाली है. ये मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा. हालांकि बारिश की वजह से अगर ये मुकाबला रद्द होता है तो क्या होगा? आइए जानते हैं आईसीसी का नियम

Cricket News - 2026-03-07T112335.790

IND vs NZ Final 2026 Rain Rule: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुईं. न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया, जबकि भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा सेमीफाइनल जीता. हालांकि अगर बारिश की वजह से फाइनल मैच रद्द हो जाता है तो कौन चैंपियन बनेगा. क्या कहता है आईसीसी का नियम?

विज्ञापन

क्या कहता है आईसीसी का नियम?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच में वैसे तो बारिश का खतरा नहीं है. हालांकि इसके बावजूद अगर बारिश मैच के दौरान दस्तक देती है तो अंपायर समय को देखते हुए ओवर में कटौती कर सकते हैं. इसके अलावा बारिश ज्यादा रहती है तो मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है. हालांकि रिजर्व डे पर भी अगर खेल का फैसला नहीं निकलता है तो ऐसी परिस्थिति में आईसीसी के नियम के मुताबिक दोनों टीमों को ट्रॉफी शेयर कर दी जाएगी. भारत और न्यूजीलैंड संयुक्त विजेता घोषित होंगे.

विज्ञापन

कैसा है मौसम का हाल?

8 मार्च को अहमदाबाद का तापमान 38 फीसदी रहेगा, जबकि बारिश होने की संभावना 0 प्रतिशत है. वहीं, नमी 22 फीसदी रहेगी. हवा 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है. दिन पर धूप खिली रहेगी और मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो मैच में बारिश की दखलअंदाजी देखने को नहीं मिलेगी.

तीसरी ट्रॉफी पर भारत की नजर

भारतीय टीम अब तक दो बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है. भारत ने साल 2007 में पहली बार टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी, जबकि दूसरी बार भारत ने टी-20 विश्व कप 2024 पर कब्जा जमाया था. वहीं, न्यूजीलैंड ने अब तक एक भी टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. कीवी टीम की निगाहें पहले खिताब पर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ