काली या लाल, किस रंग की मिट्टी से बनी है अहमदाबाद की पिच? टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले मिल गया इशारा

Ahmedabad Pitch For T20 World Cup 2026 Final: अहमदाबाद की पिच से टीम इंडिया की बुरी यादें जुड़ी हुई हैं. इसी स्टेडियम में भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट के 2 मैचों में शिकस्त का सामना किया है. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ‘मेन इन ब्लू के लिए राहत की खबर आई है.

Narendra Modi Stadium

Narendra Modi Stadium IND vs NZ

T20 World Cup 2026 Final Pitch: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है, चूंकि टीम इंडिया इसी टूर्नामेंट के दौरान यहां साउथ अफ्रीका से एक मैच हार चुकी है, ऐसे भी भारतीय फैंस टेंशन में हैं कि टाइटल क्लैश के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच कैसे होगी/

विज्ञापन

किस मिट्टी की बनी होगी पिच?

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के लिए काली मिट्टी और लाल मिट्टी के मिक्स वाली पिच का इस्तेमाल होने की उम्मीद है. इस बड़े वेन्यू की पिच तब भी चर्चा का विषय बनी थी जब इस पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2023 ODI वर्ल्ड कप फाइनल हुआ था.

विज्ञापन

काली मिट्टी का दुखद इतिहास

उस वक्त काली मिट्टी की पिच पर खेलना भारत के लिए उल्टा पड़ गया था क्योंकि वे पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 240 रन ही बना पाए थे. रन चेज के दौरान ट्रैविस हेड की शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 7 ओवर बाकी रहते स्कोर चेज कर लिया और अपने इतिहास में छठी बार वनडे वर्ल्ड कप जीत लिया.

विज्ञापन

प्रोटियाज के खिलाफ मिली हार

कुछ ऐसा ही हुआ जब हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 स्टेज के दौरान भारत का सामना उसी वेन्यू पर काली मिट्टी की पिच पर साउथ अफ्रीका से हुआ. प्रोटियाज़ ने 20-3 से उबरकर 187 रन बनाए और भारत 76 रन से हार गया. टी20 वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल के बाद ये कॉम्पिटिशन में उनकी पहली हार थी.

मिक्स-सॉइल पिच

एक सोर्स ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘इंडियन टीम को फ़ाइनल के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिक्स-सॉइल पिच ऑफर की जाएगी. ये एक स्पोर्टिंग पिच होगी जहां कोई बेवजह का फायदा नहीं होगा. इस ट्रैक पर ज्यादा लाल मिट्टी होने का मतलब है कि कुछ बाउंस होगा और बैटर को भी फायदा होगा.’

विज्ञापन

टीम इंडिया रचेगी इतिहास?

भारत टी20 वर्ल्ड कप की पहली ऐसी टीम बनने की कोशिश में जिसने 3 बार ये खिताब जीता हो. इसके अलावा किसी भी टीम ने अपने होम ग्राउंड पर ये टाइटल नहीं जीता है. ऐसे में इंडियन फैंस को उम्मीद है कि इस बार हिस्ट्री रिपीट और डिफीट दोनों ही होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ