WrestleMania 42 से पहले WWE में मची खलबली, Triple H के सबसे अच्छे दोस्त ने अचानक छोड़ी कंपनी

WWE WrestleMania 42 से पहले एक बुरी खबर सभी के लिए सामने आ रही है. WWE दिग्गज ने अचानक कंपनी को छोड़ दी है. सोशल मीडिया पर इसकी अब खूब चर्चा हो रही है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE दिग्गज का बड़ा कदम

Road Dogg WWE Exit: WWE में इस समय WrestleMania 42 की तैयारियां चल रही हैं. इस बीच क्रिएटिव टीम में भी खलबली मच गई है. WWE दिग्गज रोड डॉग ब्रायन जेम्स ने कंपनी को अलविदा कह दिया है. जेम्स SmackDown ब्रांड की क्रिएटिव टीम में काम कर रहे थे. अचानक उनके WWE से जाने से बवाल पैदा हो गया है. फैंस भी जेम्स के कंपनी छोड़ने से चौंक गए हैं. सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज रोड डॉग ब्रायन जेम्स को लेकर अपडेट

रोड डॉग का WWE में बतौर रेसलर बढ़िया काम रहा है. उन्होंने सबसे पहले 1994 में काम शुरू किया. 2001 में उन्हें रिलीज कर दिया गया था. 2011 में उन्होंने दोबारा कंपनी में वापसी की. 2019 में उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया. पिछले कुछ सालों से वो क्रिएटिव टीम में रहकर जबरदस्त काम कर रहे थे. वैसे ट्रिपल एच के बहुत अच्छे दोस्त डॉग माने जाते हैं. Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टजर ने रोड डॉग के कंपनी छोड़ने पर जानकारी प्रदान की है. मैल्टजर के अनुसार डॉग WWE द्वारा उनके काम की समीक्षा से बिल्कुल भी खुश नहीं थे. डॉ का इस तरह कंपनी से चले जाने से ट्रिपल एच भी खुश नहीं होंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- क्या WrestleMania 42 के बाद WWE से रिटायर हो जाएंगे Roman Reigns? सबसे बड़े राज से उठा पर्दा

WWE WrestleMania 42 से पहले लगा झटका

WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. हालांकि, इससे पहले क्रिएटिव टीम में बवाल होने से बड़ा झटका लगा है. रोड डॉग चले गए हैं. रिपोर्ट्स में खबरें आ रही हैं कि कुछ अन्य सीनियर लोग भी जल्द कंपनी से जा सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर आने वाले महीने कंपनी के लिए बेकार हो सकते हैं. WrestleMania 42 की सभी योजनाएं भी प्रभावित हो सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ