---विज्ञापन---

खेल angle-right

T20 WC 2026: ‘तुम सिर्फ फील्डिंग के नाम पर खेले…’ फाइनल से पहले आमिर और मोहम्मद कैफ के बीच हुई जुबानी जंग

India vs New Zealand Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा. इस मैच से पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ और मोहम्मद आमिर के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. कैफ ने आमिर की बोलती बंद कर दी है.

---विज्ञापन---

India vs New Zealand Final: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से भारतीय टीम पर नजर बनाए हुए हैं और अपनी भविष्यवाणी कर रहे हैं. आमिर ने पहले ही कहा था कि भारत सेमीफाइनस नहीं खेलेगी. हालांकि अब भारतीय टीम फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ने वाली है. फाइनल से पहले मोहम्मद आमिर और मोहम्मद कैफ के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. आमिर ने कैफ पर कटाक्ष किया है.

आमिर ने कैफ पर किया कटाक्ष

मोहम्मद आमिर ने कैफ पर कटाक्ष करते हुए कहा “मैंने सुना है कि आप सिर्फ अपनी फील्डिंग की वजह से क्रिकेट खेलते हैं. आप एक क्रिकेटर हैं; इस तरह के बयान आपको शोभा नहीं देते. मैंने सिर्फ फील्डिंग के दम पर क्रिकेट नहीं खेला. मैंने प्रदर्शन करने के बाद क्रिकेट खेला. आप दादा (सौरव गांगुली) को धन्यवाद बोलिए. मुझे भारत के बारे में बात करके ध्यान आकर्षित करने की जरूरत नहीं है. श्री कैफ, मैंने 350 टी20 मैच खेले हैं, आप मेरे आंकड़े देख सकते हैं.”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: काली या लाल, किस रंग की मिट्टी से बनी है अहमदाबाद की पिच? टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले मिल गया इशारा

कैफ ने दिया करार जवाब

आमिर के बयान के बाद मोहम्मद कैफ ने पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज की जमकर बेइज्जती की. उन्होंने कहा “2024 में अमेरिका के खिलाफ जो हार उन्हें मिली थी, उसके लिए वही गेंदबाज जिम्मेदार था. उस ओवर में उन्होंने सिर्फ एक चौका दिया, लेकिन बहुत सारी वाइड गेंदें फेंकीं. उनकी गेंदें स्टंप्स पर भी नहीं गिरीं. उस अमेरिकी टीम के सामने कौन डर गया और अपनी टीम को मैच हरवा दिया? मुझे और कुछ कहने की जरूरत नहीं है. हम उन पर ध्यान क्यों दे रहे हैं? खेल में देश बहुत पीछे है – उनके पास न खिलाड़ी हैं, न कोई मजबूत कप्तान, न कोई मजबूत गेंदबाज, कुछ भी नहीं. उन्हें उनके हाल पर छोड़ दें. हमें उनकी हर बात का जवाब देने की जरूरत नहीं है. वे हमारे स्तर तक नहीं आ सकते.”

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Mar 07, 2026 09:37 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola