Ind Vs NZ: फाइनल में जीत या हार, टीम इंडिया पर बरसेगा ‘छप्परफाड़ पैसा’, जानें T20 WC में किस टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी

IND vs NZ Final 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. फाइनल जीतने वाली टीम पर पैसों की बारिश होगी, जबकि हारने वाली टीम भी मालामाल होगी. आईसीसी पैसों की बरसात करने वाली है. पिछले वर्ल्ड कप की तुलना में आईसीसी ने इस बार प्राइज मनी में 20 प्रतिशत इजाफा किया है.

Cricket News - 2026-03-07T101100.051

IND vs NZ Final 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड आमने सामने होंगे. 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम अपनी तीसरी टी-20 ट्रॉफी के लिए मैदान पर उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड पहला वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने के लिए मैदान पर उतरेगी. जीतने वाली टीम पर पैसों की बारिश होने वाली है, जबकि हारने वाली टीम भी मालामाल होगी.

विज्ञापन

आईसीसी करेगी पैसों की बरसात

आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आईसीसी ने कुल 13.5 मिलियन यानी लगभग 123.77 करोड़ रुपये का पुल रखा है, जो टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की तुलना में करीब 20 फीसदी ज्यादा है. पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में आईसीसी ने 11.25 मिलियन डॉलर बांटे थे. विजेता भारतीय टीम को 2.45 मिलियन डॉलर रुपये मिले थे, जबकि उपविजेता साउथ अफ्रीका को 1.28 मिलियन डॉलर प्राइज मिला था.

विज्ञापन

वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम को करीब 27.50 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं, जबकि उपविजेता टीम को 14.67 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को करीब 7.24 करोड़ रुपये मिलेंगे. इसके अलावा 5वें से 12वें स्थान पर रहने वाली टीम को लगभग 3.48 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं, 13वें से 20वें स्थान वाली टीम को लगभग 2.29 करोड़ रुपये मिलेंगे.

दोनों टीमें शानदार फॉर्म में

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत हुई थी. न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर अहम मुकाबले में बाजी मारी थी.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्डकप 2026 की प्राइज मनी

  • विजेता: लगभग ₹27.50 करोड़
  • उप-विजेता: लगभग ₹14.67 करोड़
  • सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें: लगभग ₹7.24 करोड़
  • 5वें से 12वें स्थान वाली टीम: लगभग ₹3.48 करोड़
  • 13वें से 20वें स्थान वाली टीम: लगभग ₹2.29 करोड़

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ