IND vs ENG: भारत को इस महीने के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर की सीरीज खेलनी है। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी 20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। सभी फैंस की निगाह वनडे सीरीज पर टिकी हुई है। अभी तक वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में एक सवाल उभरकर सामने आ रहा है कि क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे? इसको लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में नजर आ सकते हैं दोनों दिग्गज
रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल रिटायर हो गए हैं, लेकिन वो अभी भी वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। Sportskeeda की रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे। इसके पीछे का कारण माना जा रहा है कि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है। चैंपियंस ट्रॉफी वनडे फॉर्मेट पर खेली जाएगी। चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन इससे पहले उन्हें एक दो मैच और चाहिए होंगे, ताकि वे अपनी तैयारी और फिटनेस को परख सकें। इस वजह से इंग्लैंड सीरीज काफी ज्यादा अहम हो गई है।
चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए हैं तीन मुकाबले
टीम इंडिया ने पिछले साल सिर्फ तीन ही वनडे मैच खेले थे। इन तीनों मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम इंडिया के लिए ये इंग्लैंड की सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से काफी ज्यादा अहम है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 12 जनवरी तक सभी को अपने अपने स्क्वाड का भी ऐलान करना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए करीब करीब एक ही स्क्वाड होगा।
नहीं है वर्कलोड मैनेजमेंट की दिक्कत
टीम इंडिया को आने वाले समय में कोई टेस्ट सीरीज भी नहीं खेलनी है। इसके अलावा विराट और रोहित सिर्फ टेस्ट और वनडे क्रिकेट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं ऐसे में वर्कलोड की भी कोई समस्या नहीं है। टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज में मैच खेलना है। ऐसे में तैयारियों को लेकर भी इन दोनों दिग्गजों को वनडे सीरीज में शामिल किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
14 mins agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
24 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
52 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 hr ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 hr ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
2 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines