---विज्ञापन---

खेल angle-right

CSK के नए हेड कोच बनेंगे रविचंद्रन अश्विन? दिग्गज स्पिनर ने खुद दिया जवाब

R Ashwin: स्टीफन फ्लेमिंग के जाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. नए हेड कोच के संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट में पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का नाम भी शामिल है. इस पर अब अश्विन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

---विज्ञापन---

R Ashwin: पांच बार की IPL चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के रास्ते अब अलग हो चुके हैं. आईपीएल 2026 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी और फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. इसी के साथ सीएसके और फ्लेमिंग का 18 साल का पुराना नाता खत्म हो गया. सोमवार (13 जुलाई) को हुए इस आधिकारिक ऐलान बाद अब सबके मन में यही सवाल है कि चेन्नई का अगला हेड कोच कौन होगा?

फ्लेमिंग के जाने के बाद कई बड़े नामों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. इसमें सीएसके के पूर्व खिलाड़ी और अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का नाम भी शामिल है. वहीं, अब अश्विन ने खुद CSK के नए हेड कोच बनने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दिया है.

---विज्ञापन---

क्या CSK के नए हेड कोच बनेंगे अश्विन?

अश्विन ने CSK के नए हेड कोच बनने की अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अपने यूट्यूब चैनल पर ‘ऐश की बात’ बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या स्टीफन फ्लेमिंग के जाने के बाद अश्विन सीएसके के नए हेड कोच बनने जा रहे हैं? तो उन्होंने इस सवाल का मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए सिर्फ “थैंक यू” कहा और बातचीत समाप्त कर दी.

अश्विन ने कहा, “मेरे चैनल पर आने और मुझसे बात करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. ऐश की बात के इस एपिसोड में शामिल होने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया.” अश्विन की इस रिएक्शन ने अटकलों को हवा दे दी है.

---विज्ञापन---

इंग्लैड टीम से जुड़ने वाले हैं अश्विन?

वहीं, ब्रेंडन मैकुलम के इंग्लैंड के टेस्ट कोच पद से हटने के बाद अश्विन को प्रमुख दावेदार के रूप में देखा जा रहा है. जब अश्विन से इंग्लैंड की टेस्ट टीम के साथ जुड़ने की चर्चाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मजाक में ECB के सीईओ रिचर्ड गोल्ड के साथ हुई बातचीत की एक मनगढ़ंत कहानी सुनाई. इस तरह अश्विन ने सवाल को टाल दिया और कोचिंग को लेकर चल रही अटकलों का कोई सीधा जवाब नहीं दिया.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG 2nd ODI Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें दूसरा वनडे मुकाबला? जानें मोबाइल से TV तक की पूरी डिटेल्स

अश्विन का CSK से है पुराना नाता

अश्विन का चेन्नई सुपर किंग्स के साथ काफी पुराना नाता रहा है. उन्होंने साल 2009 में सीएसके के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और 2015 तक लगातार 7 सीजन CSK की ओर से खेला. इसके बाद आईपीएल 2025 में वह दोबारा चेन्नई की टीम में लौटे, लेकिन वापसी के बाद उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया. ऐसे में अगर भविष्य में उन्हें सीएसके के कोच बनते हैं, तो यह फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा.

---विज्ञापन---

अश्विन को हमेशा से क्रिकेट का गहरा जानकार और रणनीतिक सोच रखने वाला खिलाड़ी माना जाता है. अपने लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने कई नए प्रयोग किए और खेल को अलग नजरिए से समझने की अपनी क्षमता साबित की है. यही वजह है कि कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि वह भविष्य में एक सफल कोच की भूमिका निभा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- रोहित-पांड्या बाहर, रॉबिन उथप्पा ने चुनी टीम इंडिया की ऑल टाइम वनडे 11, हरभजन सिंह को भी नहीं दी जगह

First published on: Jul 15, 2026 09:55 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola