रोहित-पांड्या बाहर, रॉबिन उथप्पा ने चुनी टीम इंडिया की ऑल टाइम वनडे 11, हरभजन सिंह को भी नहीं दी जगह

Team India: टीम इंडिया ने वनडे फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है. इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के कई सुपरस्टार निकले हैं. जिन्होंने टीम इंडिया को कई आईसीसी ट्रॉफी भी दिलाई है. उनमें से ही एक रोहित शर्मा को रॉबिन उथप्पा ने टीम इंडिया की ऑल टाइम वनडे 11 में जगह नहीं दी है.

Team India (Image generated by AI)

Team India (Image generated by AI)

Team India: वनडे फॉर्मेट में आज के समय भी टीम इंडिया का दबदबा नजर आता है. भारतीय क्रिकेट टीम के पास इस फॉर्मेट में कभी भी सुपरस्टार खिलाड़ियों की कमी नहीं रही है. खासकर पिछले 25 सालों में टीम इंडिया के पास इस फॉर्मेट के कई सुपरस्टार रहे हैं. जिसके कारण ही जब भी वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया की ऑल टाइम 11 चुनी जाती है, तो कई सुपरस्टार खिलाड़ी को जगह भी नहीं मिल पाती है. रॉबिन उथप्पा ने भी जब टीम इंडिया की ऑल टाइम वनडे 11 चुनी तो कई सुपरस्टार को जगह नहीं दिया. 

विज्ञापन

रोहित-हरभजन भी नहीं बना पाए जगह 

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने अपनी ऑल टाइम वनडे चुनी. जिसमें उन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली को रखा. वहीं उन्होंने वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को जगह नहीं दी है. हालांकि नंबर 3 पर उन्होंने विराट कोहली को भी नहीं रखा है. द्रविड़ को उथप्पा ने जगह नहीं दी है. मध्यक्रम में उन्होंने युवराज सिंह और सुरेश रैना को जगह दी है. दोनों ही खिलाड़ी तेजी से रन बनाने के अलावा कुछ ओवर भी डाल सकते हैं. 

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी को रॉबिन उथप्पा ने कप्तानी और विकेटकीपिंग दोनों ही अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं. वहीं बात करें तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की तो उन्होंने दिग्गज कपिल देव को जगह दी है. जिसके कारण हार्दिक पांड्या इस 11 का हिस्सा नहीं है. वहीं स्पिनर के रूप में अनिल कुंबले को जगह मिली है. दिग्गज हरभजन सिंह को भी जगह नहीं मिल पाई. स्पिन ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा नजर आ रहे हैं. वहीं तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जहीर खान और जसप्रीत बुमराह के ऊपर है. जवागल श्रीनाथ को भी इस टीम में जगह नहीं मिली. 

ये भी पढ़ें: ICC की नई रैंकिंग में 4 भारतीय खिलाड़ियों ने मचाई तबाही, इन प्लेयर्स को हुआ नुकसान

विज्ञापन

रॉबिन उथप्पा की ऑल टाइम भारत ODI 11 

सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, विराट कोहली, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सुरेश रैना, कपिल देव, रवींद्र जडेजा, अनिल कुंबले, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ