मैनचेस्टर टेस्ट में शुभमन गिल को क्यों करना पड़ा हूटिंग का सामना, भारतीय कप्तान से फैंस क्यों हुए नाराज?

Shubman Gill: शुभमन गिल को हूटिंग का सामना करना पड़ा। मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के दर्शक गिल से नाराज दिखे।

Cricket News - 2025-07-24T053412.108
विज्ञापन

Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल खासा कमाल नहीं कर सके। उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन गिल ने अपने बल्ले के साथ निराश किया। आउट होने के बाद गिल को हूटिंग का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

शुभमन गिल की हुई हूटिंग

शुभमन गिल ने लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर सवाल उठाया था। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि इंग्लैंड के बल्लेबाज जानबूझकर 90 सेकंड देरी से बल्लेबाजी करने आए थे। गिल की इस बात से इंग्लैंड के फैंस नाराज हो गए थे। ऐसे में जब गिल मैनचेस्टर में हो रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन आउट हुए, तब गिल को हूटिंग का सामना करना पड़ा। हालांकि गिल अपने बल्ले से जवाब नहीं दे पाए। उनके आउट होने के बाद इंग्लैंड के फैंस काफी खुश हो गए थे।

गिल ने बनाए महज इतने रन

शुभमन गिल ने इस मैच में खासा निराश किया। उन्होंने 23 गेंदों में 12 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 1 चौका लगाया। गिल लगातार तीसरी टेस्ट पारी में फ्लॉप हुए। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे मैच में गिल ने दोनों ही पारियों में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे मैच में गिल ने 16 और 6 रनों की पारी खेली थी, जबकि दूसरे टेस्ट में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 161 रन बनाए थे।

विज्ञापन

ऐसा है मैच का हाल

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 58 रनों की पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने 46 रन बनाए। इसके अलावा साई सुदर्शन ने भी 61 रन बनाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ