WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 11 जून यानी आज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। कंगारू टीम ने लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई है। ऐसे में पैट कमिंस की सेना अपने टाइटल को डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका ने पहली बार इस मेगा इवेंट के फाइनल का टिकट कटाया है और टीम आईसीसी ट्रॉफी के अपने लंबे इंतजार को खत्म करना चाहेगी। हालांकि, तमाम फैन्स के मन में यह सवाल यह है कि अगर खिताबी मैच में बारिश विलेन बनी, तो डब्ल्यूटीसी का टाइटल किसकी झोली में जाएगा?
बारिश बनी विलेन तो कौन बनेगा चैंपियन?
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाना है। इंग्लैंड में मौसम पल-पल करवट लेता है और कब इंद्र देव का मूड खराब हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में अगर डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। नियमों के हिसाब से अगर पांचों दिन बारिश के चलते मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाता है, तो दोनों टीमों को ट्रॉफी शेयर करनी होगी। हालांकि, आईसीसी ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए रिजर्व-डे भी रखा है। यानी अगर बारिश की वजह से हर दिन कुछ घंटों का खेल खराब होता है, तो इसकी भरपाई रिजर्व-डे के दिन की जाएगी।
कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
टेस्ट के पहले दिन बारिश होने की संभावना ना के बराबर है। हालांकि, दूसरे दिन मैदान पर पूरी दिन बादल छाए रहेंगे। मगर फैन्स के लिए अच्छी बात यह है कि बारिश होने के चांस सिर्फ 10 प्रतिशत हैं। यानी खेल बिना किसी रुकावट के दूसरे दिन भी चलता रहेगा। डब्ल्यूटीसी फाइनल के तीसरे दिन आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप खिली रहने की उम्मीद है। हालांकि, खिताबी मुकाबले के तीसरे दिन बारिश होने की संभावना 25 प्रतिशत है। चौथे दिन भी मौसम खेल के पक्ष में ही रहेगा और बारिश होने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। टेस्ट के पांचवें दिन बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के कुल 16 प्रतिशत चांस हैं। कुल मिलाकर कहानी यह है कि टेस्ट के पांचों दिन ज्यादातर मौसम क्लियर ही रहने की उम्मीद है और फैन्स को बल्ले और गेंद के बीच पांचों दिन जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
14 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines