---विज्ञापन---

खेल angle-right

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा? सामने आया बड़ा अपडेट

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. दोनों खिलाड़ी भारतीय सीनियर टीम के साथ कब जुड़ेंगे? इसपर बड़ा अपडेट सामने आया है.

---खबर नीचे जारी है---

IND vs IRE: भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के बाद आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है. भारतीय टीम का ऐलान आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए हो गया है. वहीं, भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा को भी जगह मिली है. ऐसे में दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम के साथ कब जुड़ेंगे? इसपर बड़ा अपडेट सामने आया है.

कब जुड़ेंगे टीम के साथ वैभव और तिलक?

वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा फिलहाल श्रीलंका में हैं, जहां पर भारत A, श्रीलंका A और अफगानिस्तान A के बीच सीरीज खेली जा रही है. तिलक वर्मा इंडिया A की कप्तानी कर रहे हैं. इस सीरीज के बाद वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा चेन्नई 22 जून को चेन्नई पहुंचेगे, जहां पर वह भारतीय टीम के साथ जुड़कर आयरलैंड के लिए उड़ान भरेंगे. आयरलैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच 26 जून को खेला जाना है, जबकि 28 जून को दूसरा मुकाबला खेला जाएगा.

---खबर नीचे जारी है---

इसके बाद टीम इंडिया 5 मैचों की टी-20 सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी. सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को खेला जाएगा, जबकि आखिरी मुकाबला 9 जुलाई को खेला जाना है. श्रेयस अय्यर आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे.

अब श्रीलंका में भारतीय A टीम ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय A टीम अब अपना आगामी मैच अफगानिस्तान A के खिलाफ 17 जून को खेलने के लिए उतरेगी.

---खबर नीचे जारी है---

आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.

First published on: Jun 16, 2026 10:03 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola