IND vs AUS: गाबा में शतक जमाने के बाद ट्रेविस हेड ने क्या कहा? बताई 152 रन ठोकने की कहानी

Travis Head: गाबा में 152 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद ट्रेविस हेड ने इसका पूरा श्रेय अपने ही खिलाड़ियों को दिया है।

IND vs AUS (49)
विज्ञापन

Travis Head: 14 दिसंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज 1-1 से बराबर है। ऐसे में दोनों टीमें तीसरे मुकाबले को अपने नाम करने के लिए मैदान पर आमने सामने हैं। तीसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 152 रनों की शानदार पारी खेली। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद हेड ने अपनी पारी को लेकर बड़ी बात कही है।

ट्रेविस हेड ने क्या कहा?

हेड ने इस मैच में 18 चौके की मदद से 160 गेंदों में 152 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 95 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद हेड ने अपनी बातचीत में अपनी शतकीय पारी का श्रेय ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को दिया है। उन्होंने कहा कि शीर्ष 3 बल्लेबाजों को नई गेंद के खिलाफ डटे रहने का श्रेय जाता है। इससे मेरा काम आसान हो गया और मैं अपने शॉट्स खेल सका। मैं नई गेंद के खिलाफ काफी सकारात्मक महसूस कर रहा था। मुझे हमेशा स्टीव स्मिथ के साथ बल्लेबाजी करने में मजा आता है, जब वह अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, तो मैं हमेशा अनदेखा हो जाता हूं। मेरे पास भारत के खिलाफ खेलने का एक खाका है। टीम इंडिया के खिलाफ मैंने काफी खेला है।

विज्ञापन

हेड ने अपनी बातचीत से साफ कर दिया कि वह 152 रनों की शानदार पारी खेलने का श्रेय अपने टॉप 3 बल्लेबाजों को देते हैं, जिन्होंने क्रीज पर समय बिताया और गेंद को पुरानी करने में मदद की। इसस हेड को तेज बल्लेबाजी करने में मदद मिली।

बुमराह को छोड़कर फेल हुए सभी गेंदबाज

इस मैच में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर सभी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। बुमराह ने इस मैच में 5 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ वह एशिया के बाहर सबसे ज्यादा बार पांच विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी बन गए। बुमराह ने अब तक 10 बार ऐसा कारनामा किया है। वहीं दूसरी ओर मोहम्मद सिराज, आकाशदीप और रवींद्र जडेजा जैसे गेंदबाज फ्लॉप हुए। सिराज और जडेजा को केवल 1-1 सफलता ही मिल सकी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 101 ओवर में 405/7 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ