श्री चरणी ने ICC रैंकिंग में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

वुमेंस की टी20 रैंकिंग में भारत की गेंदबाज श्री चरणी ने ऐतिहासिक कारनामा किया है. उन्होंने एक दिग्गज को पीछे कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उनके अलावा स्मृति मंधाना को भी रैंकिंग में फायदा मिला है.

T20i Rankings

श्री चरणी ने किया कमाल (Image: Instagram/_sree_charani_)

T20i Rankings: 22 साल की श्री चरणी ने अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया है. वो लगातार नए रिकॉर्ड बनाए जा रही हैं. उन्होंने रैंकिंग में अब इतिहास रच दिया है. उनकी 817 रेटिंग प्वाइंट्स पहुंच गई है. ये वुमेंस टी20 फॉर्मेट में किसी भी गेंदबाज से सबसे उच्चतम रेटिंग प्वाइंट है. चरणी ने अपने इस कारनामे से ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. शट ने 2018 में 806 रेटिंग प्वाइंट्स हासिल किए थे. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन हैं. जिनके नाम 802 रेटिंग प्वाइंट्स हैं.

विज्ञापन

एशिया कप और एशियन गेम्स में शानदार गेंदबाजी

भारत ने हाल ही में 8वीं बार एशिया कप जीता. श्री चरणी पूरे टूर्नामेंट में छाई रही. उन्हें दीप्ति शर्मा का बढ़िया साथ मिला. चरणी ने एशिया कप में 12 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में 4 विकेट लिए थे. वो इस साल अभी तक टी20 में 39 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं. चरणी ने एशियन गेम्स में भी कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने जापान के खिलाफ चार विकेट चटकाए. श्रीलंका के खिलाफ भी उन्होंने दो विकेट गोल्ड जीतने में अहम भूमिका निभाई थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Asian Games Cricket: फाइनल मैच बारिश में धुला तो किसे मिलेगा गोल्ड? जानें बदला हुआ नियम

स्मृति मंधाना को मिला फायदा

गेंदबाजों की टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार है. दीप्ति शर्मा तगड़े प्रदर्शन के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. उनके 754 प्वाइंट्स हैं. टी20 बल्लेबाजों की सूची में टीम इंडिया की ओपनर स्मृति मंधाना को फायदा मिला है. वो टॉप-5 में आ गई हैं. उनके 754 प्वाइंट्स हो गए हैं. मौजूदा समय वो 5वें नंबर पर मौजूद हैं. मंधाना ने एशियन गेम्स में अच्छा प्रदर्शन किया था. उनसे आगे चौथे नंबर पर शेफाली वर्मा हैं. ऑस्ट्रेलियाई की दिग्गज बल्लेबाज बेथ मूनी लिस्ट में टॉप पर कायम है.

विज्ञापन

स्मृति मंधाना का करियर

स्मृति मंधाना का इंटरनेशनल करियर अभी तक जबरदस्त रहा है. बतौर ओपनर उन्होंने भारत के लिए बढ़िया पारियां खेली हैं. वो वनडे और टी20 में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं. उनके नाम 120 वनडे मैचों में 5411 रन दर्ज हैं. 14 शतक और 35 अर्धशतक वो लगा चुकी हैं. 136 उनका बेस्ट स्कोर है. वनडे में उनकी औसत 47.88 की रही है. टी20 में भी मंधाना ने अच्छी बल्लेबाजी की है. वो अब तक 179 टी20 मैचों में 4867 रन बना चुकी हैं. 124 उनका बेस्ट स्कोर रहा है. टी20 में वो 2 शतक और 37 अर्धशतक लगा चुकी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ