IND vs AUS: ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ हासिल की खास उपलब्धि, गाबा में जमकर चला बल्ला

India vs Australia 3rd Test Day 2: गाबा टेस्ट में एक बार फिर से ट्रेविस हेड का तूफान देखने को मिला है। दूसरे दिन हेड ने बारत के खिलाफ शतक लगाकर एक खास उपलब्धि अपने नाम की है।

travis head

travis head

India vs Australia 3rd Test Day 2: गाबा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। एडिलेड टेस्ट में शानदार शतक लगाने वाले ट्रेविस हेड ने गाबा में भी भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। लंबे समय के बाद गाबा में हेड के बल्ले से शतक देखने को मिला है। इससे पहले गाबा में पिछली तीन पारियों में हेड अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। वहीं अब इस शतक के साथ हेड ने भारत के खिलाफ खास उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

गाबा टेस्ट के दूसरे दिन ट्रेविस हेड ने तेजी से रन बनाते हुए 114 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। जिसमें 10 से ज्यादा चौके शामिल थे। ये भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में हेड का तीसरा शतक है। जिसके बाद अब टेस्ट क्रिकेट में हेड के भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक हो गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में हेड ने 2 शतक लगाए हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज 2, न्यूजीलैंड 1 और श्रीलंका के खिलाफ भी एक शतक लगाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

दूसरे सेशन में ऑस्ट्रेलिया का रहा पलड़ा भारी

पहला सेशन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा था। भारतीय गेंदबाजों ने पहले सेशन में 3 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद दूसरा सेशन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। जिसकी वजह थे ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ। जहां हेड ने अपना शतक पूरा किया तो वहीं स्मिथ ने लंबे समय बाद अर्धशतक लगाया। दोनों के बीच 150 रन से ज्यादा की साझेदारी देखने को मिली। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम गाबा टेस्ट में अब मजबूत स्थिति में देखने को मिल रही है। दूसरे सेशन में टीम इंडिया कोई विकेट हासिल नहीं कर पाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ