'हम उनकी कप्तानी को...' रोहित शर्मा को लेकर वीरेंद्र सहवाग का बड़ा बयान

Virender Sehwag to Rohit Sharma: टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। रोहित के पास अब बतौर कप्तान 2 आईसीसी खिताब हो गए हैं।

Virender Sehwag-Rohit Sharma

Virender Sehwag-Rohit Sharma

विज्ञापन

Virender Sehwag to Rohit Sharma: टीम इंडिया ने हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने 1 साल के अंदर दूसरा आईसीसी खिताब जीता है, इससे पहले टी20 विश्व कप 2024 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। एमएस धोनी के बाद अब रोहित शर्मा सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। वहीं अब रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बड़ी बात कही है।

रोहित की कप्तानी पर क्या बोले वीरेंद्र सहवाग?

क्रिकबज पर बातचीत करते हुए सहवाग ने बताया कि “हम उनकी कप्तानी को कम आंकते हैं, लेकिन इन दो ट्रॉफियों के बाद, वह एमएस धोनी के बाद कई आईसीसी खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए। जिस तरह से कप्तान ने अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है, जिस तरह से उन्होंने टीम को संभाला है, जिस तरह से उन्होंने टीम का मार्गदर्शन किया है और जो भी संवाद वह करते हैं, वह बहुत स्पष्ट रूप से करते हैं।”

विज्ञापन

आगे सहवाग ने बताया कि “चाहे वह अर्शदीप सिंह की जगह हर्षित राणा को खिलाना हो या फिर हर्षित राणा की जगह वरुण चक्रवर्ती को लाना हो, उन्होंने अपने खिलाड़ियों के साथ अच्छा संवाद किया है, और यह महत्वपूर्ण था। इसलिए रोहित शर्मा एक बेहतर कप्तान हैं।”

विज्ञापन

फाइनल में रोहित ने खेली थी धमाकेदार पारी

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था। इस मैच में रोहित ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 76 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान कप्तान ने 3 शानदार छक्के भी लगाए थे। उनकी इस शानदार पारी के चलते रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया था।

विज्ञापन

संन्यास की लगाई जा रही थी अटकलें

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित ने साफ कर दिया था कि वे अभी इसल फॉर्मेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं और आगे भी खेलना जारी रखने वाले हैं। हो सकता है रोहित वनडे विश्व कप 2027 में भी खेलते हुए दिखाई दें। टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था।

अब रोहित शर्मा का फोकस टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर है। साल 2023 वनडे विश्व कप में टीम इंडिया फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। उस हार को आज तक कोई भारतीय नहीं भुला पाया है ऐसे में हो सकता है रोहित शर्मा अपने अगले वनडे विश्व कप के बारे में सोच रहे हो।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ