Virat Kohli Champions Trophy 2025: कोहली अपनी विराट फॉर्म में लौट चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने जमकर धमाल मचाया। किंग कोहली ने दुबई में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को अपना कायल बना दिया। कोहली की उम्दा पारी के बूते टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट भी हासिल कर लिया है। पडो़सी मुल्क के गेंदबाजों की धुनाई के बाद अब विराट से न्यूजीलैंड के खिलाफ भी धांसू प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। दुबई में विराट के पास एक और बड़े कीर्तिमान को अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा। कोहली एक और अर्धशतक लगाते ही शिखर धवन के ऑलटाइम रिकॉर्ड को धराशायी कर देंगे।
कोहली बनेंगे नए किंग
चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी शिखर धवन के नाम है। गब्बर ने इस टूर्नामेंट में खेली 10 पारियों में 77.88 की औसत से कुल 701 रन जड़े हैं। इस दौरान धवन ने तीन शतक भी जमाए। विराट इस लिस्ट में अभी तीसरे नंबर पर काबिज हैं। कोहली ने चैंपियंस ट्रॉ़फी में अब तक खेली 14 इनिंग्स में 93 की एवरेज से 651 रन ठोके हैं।
विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर 52 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह टीम इंडिया की ओर से इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। यानी एक फिफ्टी के साथ ही कोहली गब्बर को पीछे छोड़ देंगे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सौरव गांगुली का नाम है, जिन्होंने 11 पारियों में 665 रन बनाए हैं। कोहली पांच रन बनाने के साथ ही गांगुली से भी आगे निकल जाएंगे।
पाकिस्तान के खिलाफ जमकर बोला बल्ला
विराट कोहली का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ जमकर बोला। कोहली अपनी पुरानी लय में दिखाई दिए और उन्होंने पडो़सी मुल्क के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। विराट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 111 गेंदों पर 100 रन की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान किंग कोहली ने 7 दनदनाते हुए चौके जमाए। विराट अंत तक क्रीज पर खड़े रहे और उन्होंने खुशदिल की गेंद पर चौका लगाते हुए टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत दिलाई। कोहली ने शुभमन गिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी जमाई, तो श्रेयस अय्यर संग तीसरे विकेट के लिए 114 रन जोड़े।
संबंधित खबरें
पांचवें T20I पर मंडराया रद्द होने का खतरा, बेंगलुरु में बारिश की संभावना
31 mins ago'रोहित शर्मा ने मुझे…', वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने पर चहल का बड़ा बयान
1 hr agoकब और कहां देखें IND-W vs ZIM-W पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
3 hrs agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
3 hrs agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
4 hrs agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
12 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
12 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
12 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines