IND vs NZ: सचिन नहीं, इस बार रिकी पोंटिंग का महारिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर विराट कोहली, रचने वाले हैं इतिहास

Virat Kohli Can Create History: विराट कोहली भारत के लिए मौजूदा समय में केवल वनडे ही खेलते हैं. टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल से वह संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. अब विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में इतिहास रच सकते हैं और वह महान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं

विराट कोहली और रिकी पोंटिंग

विराट कोहली और रिकी पोंटिंग

विज्ञापन

Virat Kohli: विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में लगातार 2 शतक और 1 नाबाद अर्धशतक बनाया था. इसके बाद किंग कोहली का बल्ला विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भी चला था. उन्होंने पहले मैच में शतक और दूसरे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी. अब विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में नजर आएंगे. कोहली के पास इस सीरीज में इतिहास रचने का मौका होगा. उनकी निगाहें इस बार सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर नहीं, बल्कि रिकी पोंटिंग का महारिकॉर्ड तोड़ने पर होंगी.

विराट कोहली रचने वाले हैं इतिहास

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा. इस सीरीज में विराट कोहली फिर एक बार जलवा दिखाएंगे. विराट कोहली इस सीरीज में महान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर हैं.

विज्ञापन

दरअसल, वनडे क्रिकेट में नंबर 3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मौजूदा बल्लेबाजों की लिस्ट में पोंटिंग पहले स्थान पर हैं. उन्होंने 335 मैचों में 42.48 की औसत के साथ 12662 रन बनाए हैं. वहीं, विराट कोहली ने अब तक 241 पारियों में 61.26 की औसत के साथ 12436 रन बनाए हैं. ऐसे में अगर विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में 227 रन बना लेते हैं तो वह पोंटिंग को पछाड़कर इतिहास रच सकते हैं. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर श्रीलंका के कुमार संगकारा हैं, जिन्होंने 243 मैचों में 9747 रन बनाए हैं.

विराट कोहली का हालिया प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में किंग कोहली ने 135 रनों की पारी खेली. इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने 102 रन बनाए, जबकि तीसरे मैच में उन्होंने नाबाद 65 रन बनाए. वहीं, आंध्र प्रदेश के खिलाफ उन्होंने 131 रनों की पारी खेली, जबकि गुजरात के खिलाफ उनके बल्ले से 77 रन निकले. अब विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ