BCCI ने बांग्लादेश क्रिकेट को दिखाया 'आईना', T20 World Cup के मैच शिफ्ट करने की धमकी पर दिया करारा जवाब!

BCCI Response: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को खेल मंत्रालय से निर्देश दिए गए हैं कि टी20 वर्ल्ड कप के उनके मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाए. दरअसल, मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद ये विवाद शुरू हुआ है. इसी को लेकर अब BCCI के एक सोर्स ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को साफ शब्दों में जवाब दिया है.

BCCI Response

BCCI का BCB को करारा जवाब!

BCCI Response: मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से बाहर किए जाने के बाद नया विवाद खड़ा हो चुका है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को खेल मंत्रालय से निर्देश मिले हैं कि उनके टी20 वर्ल्ड कप के लीग मैच भारत के बजाय श्रीलंका में कराए जाए. उन्होंने खिलाड़ियों की सुरक्षा का जिक्र किया था. अब इसी पर BCCI के एक सोर्स ने बांग्लादेश क्रिकेट को आईना दिखाते हुए मैच शिफ्ट करने की धमकी पर करारा जवाब दिया है. उन्होंने साफ किया कि बोलना आसान है लेकिन ऐसा होना अब नामुमकिन सा है.

विज्ञापन

बांग्लादेश खेल मंत्रालय से मिले BCB को निर्देश

स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ नजरुल ने सोशल मीडिया पर आकर बताया कि उन्होंने BCB को अपने वर्ल्ड कप मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने के निर्देश दे दिए हैं. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘खेल मंत्रालय में एडवाइजर होने के नाते मैंने क्रिकेट बोर्ड को सारी बातें ICC को समझाने के लिए कह दिया है. बोर्ड को ये क्लियर करना होगा कि अगर बांग्लादेशी खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट में होने के बावजूद भारत में नहीं खेल सकता, तो फिर बांग्लादेशी टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत में आना सेफ महसूस नहीं करती है. मैंने बोर्ड को ICC से अनुरोध करने के लिए कहा है कि भारत के बजाय श्रीलंका में वर्ल्ड कप के मैच हो.’

विज्ञापन

BCCI ने दिया करारा जवाब

टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के तीन लीग स्टेज के मैच कोलकाता और एक मुंबई में होने वाला है. BCCI के एक सोर्स ने एनडीटीवी से बात करते हुए बताया कि एक महीने पहले टूर्नामेंट में बदलाव करना असंभव है. उन्होंने कहा, ‘आप किसी के हिसाब से चीजों को नहीं बदल सकते. ये बहुत मुश्किल काम है. विपक्षी टीमों के बारे में सोचना चाहिए. उनकी फ्लाइट टिकट, होटल समेत अन्य चीजें बुक हो चुकी होती हैं. हर दिन तीन मैच होंगे, जिसका अर्थ है कि एक मैच श्रीलंका में होगा. वहां पर पहले ही ब्रॉडकास्ट क्रू मौजूद रहेगा. इसलिए बोलना जितना आसान है, करना उतना ही मुश्किल.’

विज्ञापन

BCCI प्रेसिडेंट ने क्या कहा?

मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाने के बाद बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आने पर सवाल था. इसी बीच BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ‘यह फैसला सिर्फ IPL से जुड़ा है. हमने अभी तक वर्ल्ड कप को लेकर कोई बात नहीं की है. हम बातचीत के बाद जानकारी साझा करेंगे.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ