कौन हैं बांग्लादेश के खेल मंत्री आसिफ नजरुल? जिनके एक पोस्ट से BCCI समेत ICC की बढ़ गई मुश्किल!

Who is Asif Nazrul: मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद काफी बवाल मचा हुआ है. BCCI के निर्देश के बाद KKR ने ये फैसला किया था. बांग्लादेश के खेल मंत्री (एडवाइजर) आसिफ नजरुल का इसके बाद एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप मैचों को भारत से शिफ्ट करने की बात कही.

Who is Asif Nazrul

कौन हैं आसिफ नजरुल?

Who is Asif Nazrul: BCCI के निर्देश पर बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को KKR ने IPL 2026 से पहले रिलीज कर दिया. इसी वजह से नया विवाद खड़ा हो गया है. बताया जा रहा है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अब ICC से भारत में उनके टी20 वर्ल्ड कप के मैचों को नहीं कराने और इन्हें श्रीलंका में शिफ्ट करने का अनुरोध करने वाला है. आसिफ नजरुल ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस बारे में जानकारी दी थी. इसके बाद से बवाल मचा हुआ है और सभी के मन में सवाल है कि आसिफ नजरुल आखिर कौन हैं.

विज्ञापन

कौन हैं आसिफ नजरुल?

आसिफ नजरुल मौजूदा समय में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खेल मंत्री हैं. वो यूथ और खेल के मौजूदा एडवाइजर हैं. वो यूनिवर्सिटी ऑफ ढाका में लॉ के एक प्रोफेसर रहे हैं और राजनीति पर भी खुलकर बात करते हैं. दिसंबर 2025 में उन्हें स्पोर्ट्स एडवाइजर बनाया गया. 1966 में जन्में नजरुल सिर्फ यूथ एन्ड स्पोर्ट्स के एडवाइजर ही नहीं, बल्कि लॉ-जस्टिस और पार्लिअमेंटरी अफेयर्स एवं विदेश में रोजगार के लिए एडवाइजर भी हैं.

विज्ञापन

आसिफ की पोस्ट ने मचाया बवाल

मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश के खेल मंत्री ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया. उन्होंने इसी बीच BCCI पर निशाना साधा और उनके रहमान को IPL से बाहर किए जाने की आलोचना की. उन्होंने बताया कि BCB अब ICC से बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मैचों को भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग करेगी. उन्होंने इसी बीच IPL के प्रसारण को बांग्लादेश से बैन करने का अनुरोध भी किया. आसिफ ने ये भी बताया कि वो बांग्लादेश क्रिकेट या उनके क्रिकेटर्स की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं करेंगे.’

विज्ञापन

क्या BCCI और ICC की बढ़ेगी मुश्किल?

BCCI अचानक ये फैसला लेकर चर्चा का विषय बनी है. विरोधी पार्टी के नेता जैसे शशि थरूर ने उनकी आलोचना की है. इसके अलावा ICC भी उनसे इस विषय पर जवाब मांग सकती है. बता दें कि ICC के लिए भी फैसला लेना आसान नहीं होगा. उनकी टेंशन बढ़ने वाली है. टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन में सिर्फ एक महीना बचा है. ऐसे में शेड्यूल में बदलाव करना बेहद मुश्किल रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ