MLC 2025: पहले ही मैच में बुरी तरह फेल हुआ बॉलीवुड डायरेक्टर का बेटा, सात समंदर पार नहीं दिखा सका कमाल

MLC 2025: अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट 2025 खेली जा रही है। दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा हैं। इस लीग में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर के बेटे अग्नि चोपड़ा भी भाग ले रहे हैं। लेकिन वह पहले मैच में फ्लॉप हुए।

IPL 2025 - 2025-06-14T163553.335
विज्ञापन

MLC 2025: अग्नि चोपड़ा, जो कि मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के बेटे हैं, क्रिकेट की दुनिया में भी किस्मत आजमा चुके हैं। अग्नि ने मुंबई की अंडर-19 टीम के लिए खेला है और रणजी ट्रॉफी में मिजोरम की ओर से भी मैदान पर उतर चुके हैं। लेकिन भारत में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल पाए, इसलिए उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया और अमेरिका का रुख कर लिया। हालांकि अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट में भी वह पहले मैच में खासा कमाल नहीं कर सके।

अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट में मिला मौका

अमेरिका पहुंचने के बाद अग्नि चोपड़ा को मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में खेलने का मौका मिला। एमआई न्यूयॉर्क (MI New York) नाम की टीम ने उन्हें 50,000 डॉलर में अपने स्क्वाड में शामिल किया। अग्नि ने अपने डेब्यू मैच में एमआई न्यूयॉर्क के लिए ओपनिंग की, लेकिन वह ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा सके। निकोलस पूरन की कप्तानी वाली टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में अग्नि सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह वह अपने पहले ही मैच में खुद को साबित नहीं कर सके।

विज्ञापन

एमआई न्यूयॉर्क को हार का सामना

इस मैच में एमआई न्यूयॉर्क को भी हार झेलनी पड़ी। टेक्सास सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 185 रन बनाए। जवाब में एमआई न्यूयॉर्क की टीम 20 ओवर में सिर्फ 182 रन ही बना सकी और 3 रन से मैच हार गई। बता दें कि अग्नि के पिता विधु विनोद चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। उन्होंने ‘थ्री इडियट्स’ और ’12th फेल’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई हैं।

अग्नि चोपड़ा के करियर पर एक नजर

अग्नि चोपड़ा ने भारत में अब तक 11 टेस्ट मैच में 94.94 की औसत के साथ 1804 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 12 लिस्ट A मैच में 24.91 की औसत के साथ 299 रन बनाए हैं। वहीं 15 टी-20 मैच में उन्होंने 31.71 की औसत के साथ 444 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ