हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

द हंड्रेड 2025 में संजीव गोयनका की टीम का हुआ बुरा हाल, 21 साल का खिलाड़ी पड़ा भारी

द हंड्रेड 2025 में संजीव गोयनका की टीम मैनचेस्टर ओरिजिनल्स का बुरा हाल देखने को मिल रहा है। अब 21 साल के खिलाड़ी का मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

विज्ञापन
sanjiv goenka

The Hundred 2025 : इंग्लैंड में इन दिनों द हंड्रेड लीग खेली जा रही है। टूर्नामेंट में आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका की टीम भी खेल रही है। जिसका इस लीग में बुरा हाल होता हुआ दिखाई दे रहा है। लीग का 20वां मुकाबला मैनचेस्टर ओरिजिनल्स और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स के 21 साल के खिलाड़ी ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन करके संजीव गोयनका की टीम मैनचेस्टर ओरिजिनल्स को चारो खाने चित कर दिया। इस मैच में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स को 7 विकेट हार का सामना करना पड़ा।

21 साल के खिलाड़ी का दिखा जलवा

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मैनचेस्टर ओरिजिनल्स ने 8 विकेट खोकर 98 रन बनाए थे। मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के 3 बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए थे। मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए एल ग्रेगरी ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए थे। वहीं कप्तान फिल साल्ट ने 19 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा ट्रेंट रॉकेट्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान डेविड विली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे, तो वही रेहान अहमद 2 विकेट हासिल किए थे।

इसके बाद रेहान अहमद ने बल्लेबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया। ट्रेंट रॉकेट्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रेहान अहमद ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

21 साल के इस खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन के चलते ट्रेंट रॉकेट्स ने मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया था। 101 रन के लक्ष्य को ट्रेंट रॉकेट्स ने 3 विकेट खोकर 74 गेंदों पर हासिल कर लिया था। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने के चलते ट्रेंट रॉकेट्स के कप्तान डेविड विली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

इस टूर्नामेंट में अभी तक मैनचेस्टर ओरिजिनल्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। अभी तक खेले गए 8 मैचों में से मैनचेस्टर ओरिजिनल्स को 6 में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 2 मैचों में ही टीम को जीत मिल पाई है।

ये भी पढ़ें:-शुभमन गिल को उपकप्तान बनाए जाने पर दिग्गज का बड़ा बयान, अक्षर को लेकर कही ये बात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें