Women’s Asia Cup 2026: थाईलैंड को रौंदने के बाद अब हांगकांग से भिड़ेगा भारत, जानें कब और कहां देखें LIVE
वुमेंस एशिया कप में टीम इंडिया की शुरुआत हो चुकी है. पहले मुकाबले में भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड को हराया. अब हरमनप्रीत कौर की टीम हांगकांग के ऊपर भी जीत दर्ज करना चाहेगी. आइए आपको बताते हैं कि दोनों टीमों का मैच कब और कहां लाइव आएगा.

India Women vs Hong Kong, China Women: दुबई में मौजूदा समय में वुमेंस एशिया कप चल रहा है. इंडियन टीम ने पहले मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड को 94 रन के बड़े अंतर से हराया. अंक तालिका में भारत टॉप पर चल रहा है. ग्रुप-A में भारत के साथ पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग, चाइना की टीम हैं. खैर टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान से भी होना है. इससे पहले टीम को हांगकांग से भी भिड़ना है. भारतीय टीम एक बार फिर शानदार जीत अर्जित करना चाहेगी. पहले मैच में गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था. आइए आपको बताते हैं कि भारत और हांगकांग के बीच मुकाबला कब और कहां देख सकते हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला?
2 / 6भारत और हांगकांग की टक्कर दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी. मैच 3 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा. ये मैच भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव आएगा. इसके अलावा सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी. दुबई की पिच अभी तक स्पिनर्स के लिए काफी मददगार रही है. पहले मैच में टीम इंडिया के स्पिनर्स ने गजब की गेंदबाजी की थी. उनकी बदौलत ही टीम को जबरदस्त जीत मिली. (Image: Instagram/indiancricketteam)
टीम इंडिया को बल्लेबाजी में करना होगा सुधार
3 / 6टीम इंडिया को बल्लेबाजी में कमजोरी दूर करनी होगी. भारत ने थाईलैंट के खिलाफ अच्छी शुरुआत की थी और 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर दो विकेट पर 101 था. तब लगा था कि टीम आसानी से 200 रन से अधिक रन बना लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. भारतीय टीम ने 29 रन के अंदर ही 7 विकेट गंवा दिए. टीम 159 रन ही बना पाई. शेफाली वर्मा के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज रन नहीं बना पाया. हांगकांग के खिलाफ बल्लेबाजों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है. (Image: Instagram/indiancricketteam)
हांगकांग की टीम है कमजोर
4 / 6वैसे भारतीय टीम को हांगकांग को हराने के लिए ज्यादा दम नहीं लगाना पड़ेगा. हांगकांग की टीम काफी कमजोर है लेकिन क्रिकेट में कुछ कहा नहीं जा सकता. मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज खूब रन बनाकर अपनी फॉर्म को वापस हासिल कर सकते हैं. प्रतिका रावल के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी. वो पहले मैच में सस्ते में पवेलियन लौट गई थीं. उन्हें चोटिल जेमिमा रोड्रिग्स की जगह शामिल किया गया है. (Image: Instagram/indiancricketteam)
गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
5 / 6थाईलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी लेकिन गेंदबाजों ने निराश नहीं किया. गेंदबाजी के चलते ही टीम को जीत मिली. हांगकांग के खिलाफ भी टीम इंडिया के गेंदबाज बवाल मचाते हुए नज़र आएंगे. थाईलैंड के खिलाफ मैच में दीप्ति शर्मा ने मात्र 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट हासिल किए थे. उनके अलावा नंदनी शर्मा ने 18 रन देकर 3 विकेट और श्री चरणी ने 10 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे. क्रांति गौड़ को भी एक विकेट मिला था. (Image: Instagram/indiancricketteam)
भारत और हांगकांग का स्क्वॉड
6 / 6भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और राधा यादव. हांगकांग: मरियम बीबी (कप्तान), मारिको हिल, यास्मीन दासवानी (विकेटकीपर), मरीना लाम्प्लो, कैरी चान, शांज़ीन शहजाद, जॉयलीन कौर, शिंग चैन डोरोथिया, एलिसन सिउ, चार्लोट चैन, रुचिता वेंकटेश, नताशा माइल्स, इकरा सहर, महकदीप कौर और हेली वांग. (Image: Instagram/indiancricketteam)