IND vs SL: सिराज OUT, बरार IN, पहले टेस्ट मैच में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. पहले मैच में भारत की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है. आइए एक नजर डालते हैं.

Image Credit: X

Image Credit: X

विज्ञापन

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंकाई धरती पर पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेगी. 28 जुलाई को बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया है. रवींद्र जडेजा की लंबे समय बाद वापसी हुई है. इसके अलावा कई नए और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग 11 कैसी होने वाली है. आइए एक नजर डालते हैं.

सलामी जोड़ी पर एक नजर

पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल सलामी जोड़ी की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं. दोनों खिलाड़ी भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. जायसवाल और राहुल ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया था.

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर में ये नाम

नंबर 3 पर देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी कर सकते हैं. इसके अलावा नंबर 4 पर कप्तान शुभमन गिल उतर सकते हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी भी खेली थी. लोअर मिडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल को मौका मिल सकता है. इसके अलावा रवींद्र जडेजा भी लोअर मिडिल ऑर्डर को मजबूत करते हुए नजर आ सकते हैं.

इन गेंदबाजों पर नजर

स्पिन गेंदबाज के तौर पर रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव मोर्चा संभाल सकते हैं, जबकि तेज गेंदबाज में सिराज की जगह गुरनूर बरार को मौका मिल सकता है. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह मुख्य तेज गेंदबाज हो सकते हैं.

विज्ञापन

भारत की संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार.

भारतीय टीम का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरैल, देवदत्त पडिक्कल, मानव सुथार, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और सारांश जैन.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ