Team India Former Captain Love Story: भारतीय क्रिकेटरों की लव स्टोरी की कहानी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। कई क्रिकेटरों ने अभिनेत्रियों से शादी रचाई है तो कई ने दूसरे धर्म की लड़की से शादी की है। इस बीच आज हम आपको बता रहे हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान गुंडप्पा विश्वनाथ की प्रेम कहानी। गुंडप्पा विश्वनाथ ने टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी की बहन से प्रेम रचाकर उनसे शादी की थी।
इस दिग्गज खिलाड़ी की बहन से हुआ था प्यार
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान गुंडप्पा विश्वनाथ ने भारत के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर की बहन से प्रेम किया था। उन्होंने बाद में सुनील गावस्कर की बहन कविता से शादी भी कर ली थी। कविता सुनील गावस्कर की छोटी बहन थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की प्रेम कहानी उस वक्त शुरू हुई थी जब 1971 में भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर से वापस लौटी थी। इस दौरे पर टीम इंडिया की कमान गुंडप्पा विश्वनाथ के हाथ में ही थी और सुनील गावस्कर टीम का हिस्सा थे। टीम वापस लौटी तो सुनील गावस्कर कप्तान गुंडप्पा विश्वनाथ को लेकर अपने घर गए थे। यहीं, पर गुंडप्पा विश्वनाथ ने पहली बार सुनील गावस्कर की बहन कविता को देखा था और उनके प्यार में पड़ गए थे। इसके बाद 1978 में दोनों ने शादी कर ली थी।
सुनील गावस्कर ने इंटव्यू में किया था खुलासा
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने गुंडप्पा विश्वनाथ को लेकर एक इंटव्यू में कहा था कि वो बहुत खतरनाक इंसान हैं। एक बार ही मैंने उनको अपने घर बुलाने की गलती की थी और उसका नतीजा भी वैसा ही रहा था। मालूम हो कि गुंडप्पा विश्वनाथ को 1977-78 में भारत सरकार ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया था।
कैसा रहा है गुंडप्पा विश्वानथ का करिअर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गुंडप्पा विश्वनाथ ने भारत के लिए कुल 91 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 6080 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 14 शतक और 35 अर्धशतक भी लगाए हैं। गुंडप्पा विश्वनाथ का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर 222 रन का रहा है। वहीं वनडे क्रिकट में गुंडप्पा विश्वनाथ ने 25 मैचों में 2 अर्धशतक की मदद से कुल 439 रन बनाए हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम 44 शतक और 17 हजार से अधिक रन दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: ICC ले सकती है बांग्लादेश पर एक्शन, पहले ही दिन किया ये काम
ये भी पढ़ें:- ट्रेविस हेड ने बल्लेबाजी से मचाया कोहराम, मैदान पर दिलाई क्रिस गेल की याद
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
37 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
53 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines