AUS vs ENG: ट्रेविस हेड को देखकर आई क्रिस गेल की याद, 154 रन बना दिलाई बंपर जीत

AUS vs ENG ODI Cricket Series: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने इंग्लैंड के खिलाफ एक बार फिर अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया है। ट्रेविस हेड ने इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए हैं। इससे टीम को बंपर जीत मिली है और ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की क्रिकेट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

Travis Head

Travis Head

AUS vs ENG ODI Cricket Series: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की वनडे क्रिकेट सीरीज का आगाज 19 सितंबर से हुआ। ट्रेंटब्रिज में खेली गई सीरीज के पहले वनडे मैच में ट्रेविस हेड ने अपने करिअर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। फिर ट्रेविस हेड ने नाबाद 154 रनों की तूफानी पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को आसानी से पहले मैच में जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन

18 ओवर में बने 148 रन

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 315 रन का विशाल स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया ने इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 44 ओवर में ही मैच को अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में ट्रेविस हेड ने नाबाद 154 और मार्नस लाबुशेन ने नाबाद 77 रन का योगदान दिया। दोनों के बीच 18 ओवर में 148 रन की अटूट साझेदारी भी हुई।

विज्ञापन

बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

इस मैच में 154 रन की पारी खेलने के बाद ट्रेविस हेड दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में दो बार 150 से ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में ऐसा कारनामा कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था। हेड ने अपनी पारी के दौरान 123 गेंदों का सामना किया और 5 छक्के व 20 चौके की मदद से उन्होंने 154 रन की पारी खेली।

विज्ञापन

विज्ञापन

गेंदबाजी में भी किया कमाल 

ट्रेविस हेड ने बल्लेबाजी में कमाल करने से पहले गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 4.4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट भी हासिल किए थे। इसमें ट्रेविस हेड का शिकार आदिल रशीद और जॉकब बेथल बने थे।

विज्ञापन

दिलाई  क्रिस गेल की याद 

ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया को मैच जिताने के बाद खास अंदाज में जश्न मनाया। इससे मैदान पर लोगों को क्रिस गेल की याद आ गई। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज रहे क्रिस गेल भी इसी तरह मैच जिताने के बाद अपने अनोखे अंदाज में जश्न मनाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ