IND vs BAN: ICC ले सकती है बांग्लादेश पर एक्शन, पहले ही दिन किया ये काम

India vs Bangladesh 1st Test: पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद से अब बांग्लादेश टीम पर जुर्माना लगने का खतरा मंडरा रहा है। आईसीसी जल्द ही मेहमान टीम के खिलाफ एक्शन ले सकती है।

IND vs BAN

IND vs BAN

India vs Bangladesh 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन भारतीय बल्लेबाजी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली पहले फ्लॉप साबित हुए। बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों नें पहले कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। वहीं बांग्लादेश पर आईसीसी एक्शन ले सकती है। जिसकी बड़ी वजह भी सामने आई है।

विज्ञापन

क्यों लग सकता है बांग्लादेश पर जुर्माना?

पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम पर खतरा मंडराने लगा था। दरअसल पहले दिन बांग्लादेश की टीम 80 ओवर ही डाल पाई थी, जबकि उनको 30 मिनट एक्सट्रा भी दिए गए। बावजूद इसके बांग्लादेश ने 10 ओवर कम डाले थे। आईसीसी के नियमानुसार टेस्ट मैच के एक दिन में टीम को 90 ओवर डालने होते हैं, लेकिन पहले ही दिन एक्स्ट्रा समय मिलने के बाद भी बांग्लादेश 90 ओवर नहीं डाल पाई थी। अब आईसीसी बांग्लादेश को सजा दे सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या होगी बांग्लादेश की सजा?

पहले दिन 10 ओवर कम डालने के लिए आईसीसी बांग्लादेश टीम पर जुर्माना लगा सकती है। जिससे बांग्लादेश टीम के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट की कटोती के साथ-साथ मैच फीस भी काटी जा सकती है। इससे पहले भी स्लो ओवर रेट के चलते बांग्लादेश पर पाकिस्तान के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान जुर्माना लगा था। उस वक्त आईसीसी ने बांग्लादेश के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 3 प्वाइंट काटे थे।

विज्ञापन

पहले दिन मजबूत स्थिति में थी टीम इंडिया

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारती टीम ने 6 विकेट खोकर 339 रन बना लिए थे। आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने कमाल की पारी खेली थी। अश्विन ने शानदार शतक लगाया था तो वहीं जडेजा भी अपने शतक के करीब है। अश्विन 102 और जडेजा 86 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ