Team India World Record: न्यूजीलैंड से घर में मिली शर्मनाक हार। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टूटा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को तीसरी बार जीतने का सपना। इन दो सीरीज के बाद जब टीम इंडिया का रिपोर्ट कार्ड बना, तो सबसे बड़ा गुनहगार नए हेड कोच गौतम गंभीर को ठहराया गया। किसी ने गंभीर की रणनीति पर सवाल खड़े किए, तो क्रिकेट के कई जानकारों ने तो गंभीर को इस्तीफा सौंप देने की सलाह दे डाली। खबरें ऐसी भी आईं कि सिलेक्टर्स ने गौतम संग बैठकर ‘गंभीर’ बातचीत भी की। टेस्ट में भले ही गंभीर की देखरेख में भारतीय टीम अब तक कोई खास मुकाम हासिल नहीं कर पाई है, लेकिन टी-20 इंटरनेशनल में गौतम का हर दांव पूरी तरह से फिट बैठ रहा है।
गंभीर के कहने पर सूर्यकुमार यादव को टी-20 इंटरनेशनल की कप्तानी सौंपी गई। गंभीर युग में टीम इंडिया ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में श्रीलंका, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और अब इंग्लैंड को रौंद चुकी है। गौतम की अटैकिंग अप्रोच के बूते भारतीय टीम टी-20 में लगातार जीत का परचम लहरा रही है। गंभीर के राज में टीम इंडिया ने इस फॉर्मेट में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक दुनिया की कोई भी टीम नहीं पहुंच सकी है।
गंभीर राज में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
दरअसल, भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने टी-20 इंटरनेशनल में इन दिनों रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा रखी है। सूर्या की कप्तानी में खेले पिछले 10 मैचों में से 3 बार इंडियन बैटर्स ने हंसते-खेलते हुए 240 से ज्यादा का टोटल खड़ा किया है, जो एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। फटाफट क्रिकेट में दुनिया की कोई भी टीम यह मुकाम आजतक हासिल नहीं कर सकी है। भारतीय टीम ने यह उपलब्धि हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में हासिल की है।
गंभीर को हमेशा से ही अटैकिंग अप्रोच के लिए जाना जाता है। हेड कोच की जिम्मेदारी संभालने के बाद से गंभीर की अप्रोच इंडियन टीम के खेल में भी साफतौर पर दिखाई दी है। यही वजह है कि मैदान पर भारतीय प्लेयर्स बेखौफ क्रिकेट खेल रहे हैं, जिसका भरपूर फायदा भी अब तक मिला है।
आलोचकों को करारा जवाब
ऑस्ट्रेलिया में मिली शर्मनाक हार के बाद गौतम गंभीर आलोचकों के निशाने पर थे। गंभीर की रणनीति पर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे। क्रिकेट पंडितों का कहना था कि गौतम की देखरेख में टीम इंडिया का बंटाधार हो रहा है। हालांकि, गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में मिली 4-1 की धमाकेदार जीत से अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। अब अगर भारतीय टीम इसी फॉर्म को वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में भी जारी रखने में सफल रहती है, तो कोच गंभीर की काबिलियत पर उठ रहे सवालों पर भी पूरी तरह से विराम लग जाएगा।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे में मिली हार के ये 5 खिलाड़ी हैं जिम्मेदार, सीरीज जीतने का मजा हुआ खराब
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद क्या बोले शुभमन गिल? बताई मैच गंवाने की असली वजह
10 hrs agoIND vs WI: शाई होप की 162 रनों की पारी से भारत को मिली शिकस्त, वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
10 hrs agoIND vs WI: शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, लगातार दूसरा शतक जड़कर बनाए 3 बड़े कीर्तिमान
11 hrs agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त, ब्राजील ने 4-0 से हराकर दर्ज की जीत
12 hrs agoAsian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश? जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी
12 hrs agoIND vs PAK: भारत और पाकिस्तान ने मिलकर बना दिए सबसे ज्यादा रन, 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
13 hrs agoINDC vs AUSC: इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया, युवराज-धवल बने जीत के हीरो
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड, इंग्लैंड को छोड़ा पीछे
13 hrs agoIrani Cup 2026: ऋषभ पंत दूसरी पारी में भी हो गए बुरी तरह से फेल, रेस्ट ऑफ इंडिया ने किया कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines