IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान ने मिलकर बना दिए सबसे ज्यादा रन, 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर खूब रन बनाए. भारत और पाक ने 14 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. आखिरी बार दोनों टीमों ने सबसे ज्यादा रन साल 2012 में बनाए थे.

IND vs PAK/ Image Source: ANI

IND vs PAK/ Image Source: ANI

IND vs PAK: एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और 19 रनों से बाजी मारते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी और विशाल स्कोर बनाया था, जवाब में पाकिस्तान ने भी अच्छी बल्लेबाजी की. हालांकि टीम को हार से ही संतुष्ट होना पड़ा. इस मैच में भारत और पाकिस्तान की टीम ने पहली बार टी-20आई में 400 रनों का आंकड़ा छुआ.

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान ने मिलकर बनाया रिकॉर्ड

इस मैच से पहले आज तक भारत और पाकिस्तान की टीम ने मिलकर एक टी-20आई मैच में 400 या उससे अधिक रन नहीं बनाए थे. लेकिन इस मैच में भारत और पाकिस्तान ने कुल मिलाकर 403 रन बना दिए. इससे पहले भारत और पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर साल 2012 में आया, जब दोनों टीमों ने मिलकर 373 रन बनाए थे. लेकिन अब 14 साल पुराना कीर्तिमान टूट गया और पहली बार दोनों टीमों ने मिलकर एक टी-20आई मैच में 400 या उससे अधिक रन बना डाले.

विज्ञापन

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तान की टीम 192 रन ही बना सकी और भारत ने 19 रनों से मुकाबला जीत लिया.

इन बल्लेबाजों ने मचाया तहलका

भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन अभिषेक शर्मा ने बनाए थे. उन्होंने 28 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा तिलक वर्मा ने भी अंत में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 51 रन बनाए थे. वहीं, शिवम दुबे ने भी 15 गेंदों में 27 रन बनाए थे. पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूटी. उन्होंने 51 गेंदों में 96 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि वह शतक से चूक गए. उन्होंने 5 चौके के अलावा 7 छक्के अपने नाम किए. नवाज ने भारत को कड़ी टक्कर दी. हालांकि अंत में उन्हें शिवम दुबे ने चलता किया.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

भारत ने पाकिस्तान को हराने के बाद गोल्ड मेडल जीता. इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने. उन्होंने 15 साल 6 महीने और 10 दिन में ये कारनामा किया. वहीं, इससे पहले भारत के लिए शूटर सौरव चौधरी ने ये कारनामा किया था, जिन्होंने एशियन गेम्स 2018 में 16 साल की उम्र में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था. लेकिन अब वैभव ने सौरव को पीछे छोड़ दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ