---विज्ञापन---

खेल

IND vs SA: करारी हार के बाद टीम इंडिया को पॉइंट्स टेबल में लगा बड़ा झटका, सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल

T20 World Cup 2026 Super 8 Points Table: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला गया. साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराकर अंक तालिका में बड़ा उलटफेर कर दिया. टीम इंडिया को बड़ा झटका भी लगा है.

Author Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 22, 2026 23:10

T20 World Cup 2026 Super 8 Points Table: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में मुकाबला 22 फरवरी को खेला गया था. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हरा दिया. टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले भारत ने लगातर 4 जीत दर्ज की थी. भारत की हार के बाद सुपर 8 में अंक तालिका का हाल बदल गया. भारत को बड़ा झटका लगा है.

भारत को लगा बड़ा झटका

सुपर 8 में भारतीय टीम ग्रुप 1 में है. साउथ अफ्रीका ने भारत को हराया और पहले नंबर पर झंडा गाड़ दिया. साउथ अफ्रीका अब अंक तालिका में 2 अंक के साथ टॉप पर है, जबकि भारत 0 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं ग्रुप 2 की बात करें तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड 1-1 अंक के साथ पहले और दूसरे नंबर पर है. साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता कठिन हो गया है. भारत को अब वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करनी होगी. अब एक हार और टीम इंडिया को सेमीफाइन से बाहर कर देगी. भारत को आने वाले मैच से पहले अपनी गलतियों पर काम करना होगा, नहीं तो वर्ल्ड कप जीतने का सपना टीम इंडिया का अधूरा रह सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SA: ICC टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका ने रोका टीम इंडिया का विजय रथ, सूर्या की सेना को मिली शर्मनाक हार 

ग्रुप 1

---विज्ञापन---
रैंकटीममैच (M)जीत (W)हार (L)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)फॉर्म
1दक्षिण अफ्रीका1102+3.800W
2भारत1010-3.800L
वेस्टइंडीज
जिम्बाब्वे

ग्रुप 2

टीममैच (M)जीत (W)हार (L)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
इंग्लैंड1102+2.550
न्यूजीलैंड10010.000
पाकिस्तान10010.000
श्रीलंका1010-2.550

ये भी पढ़ें: IND vs SA: 0,0,0, के बाद फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा, टीम इंडिया की बढ़ गई टेंशन

First published on: Feb 22, 2026 11:10 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.