IPL 2026: क्या हार की हैट्रिक रोक पाएगी CSK? RCB के खिलाफ रिकॉर्ड देखकर रह जाएंगे दंग

RCB vs CSK: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. लगातार दो मैच हारने के बाद CSK की टीम इस मैच में अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेगी. लेकिन उसके सामने RCB की कड़ी चुनौती होगी, जिससे पार पाना आसान नहीं होगा.

RCB vs CSK

RCB vs CSK

IPL 2026, RCB vs CSK Head to Head: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार है. यह हाई वोल्टेज मुकाबला रविवार (5 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने अपने मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है और अब टीम जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

विज्ञापन

वहीं, पांच बार की चैंपियन CSK टीम की शुरुआत इस सीजन बेहद ही खराब रही है और पहले दो मैचों में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के हाथों हार झेलनी पड़ी. अब सीएसके की टीम तीसरे मैच में जीत का खाता खोलने चाहेगी, लेकिन उसके सामने आरसीबी की कड़ी चुनौती होगी. RCB के खिलाफ पिछले 3 मैचों में सीएसके का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है.

विज्ञापन

RCB और CSK में किसका पलड़ा भारी?

IPL इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें कुल 35 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें CSK का पलड़ा भारी रहा है और 21 मैच अपने नाम किए हैं. वहीं, RCB ने 13 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा. लेकिन पिछले कुछ सीजन में तस्वीर थोड़ी बदली है. पिछले तीन मैचों में RCB ने CSK को धूल चटाई है.

पिछले सीजन में आरसीबी ने सीएसके को एक 50 रनों से हराया और एक मैच सिर्फ 2 रनों से जीत हासिल की. आईपीएल 2024 में भी बेंगुलरु की टीम ने चेन्नई को 27 रनों से हराया था. हालांकि, उस सीजन के पहले मैच में CSK ने RCB को 6 विकेट से मात दी थी. लेकिन RCB इस समय अपनी टीम और फॉर्म के लिहाज से अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी मजबूत नजर आ रही है. ऐसे में सीएसके को RCB से पार पाना आसान नहीं होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- RCB vs CSK मैच में भुवनेश्वर कुमार के पास इतिहास रचने का मौका, IPL में कोई तेज गेंदबाज नहीं कर पाया ये कारनामा

RCB vs CSK: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर – रोमारियो शेफर्ड.

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी/जेमी ओवरटन.
इम्पैक्ट प्लेयर – प्रशांत वीर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ