IPL 2026: हार के बाद मुंबई इंडियंस को मिली बड़ी खुशखबरी, इस मैच में होगी कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी!

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या बीमार होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेल पाए थे. सभी के मन में सवाल था कि हार्दिक कब तक मुंबई इंडियंस की जर्सी में दोबारा वापसी करेंगे. अब IPL 2026 में उनकी वापसी पर बड़ी खुशखबरी सामने आई है.

Hardik Pandya Fitness

हार्दिक को लेकर बड़ा अपडेट

Hardik Pandya: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ हुई थी. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को पराजित कर दिया था. हालांकि, 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेले. बीमार होने के कारण उन्हें आराम दिया गया और मैच में साफ तौर पर पांड्या की कमी खली. सभी के मन में सवाल था कि हार्दिक कब तक फिट हो जाएंगे. अब उन्हें लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या की कब होगी वापसी?

मुंबई इंडियंस का अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 अप्रैल को गुवाहाटी में होगा. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, RR से मुकाबले के लिए हार्दिक पांड्या MI के स्क्वाड के साथ गुवाहाटी रवाना हो गए. वो जल्द ही ट्रेनिंग भी शुरू करने वाले हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान पांड्या की हालत उतनी खराब नहीं थी लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में जोखिम नहीं उठाना चाहती थी. इसी वजह से उन्होंने हार्दिक को आराम करने दिया. बीमार होने के कारण हार्दिक ने दो ट्रेनिंग सेशन भी मिस किए थे. खैर, अब वो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के जरिए दोबारा मैदान पर वापसी करेंगे.

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल में किस नंबर पर है मुंबई इंडियंस?

IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस की टीम एक जीत और एक हार के साथ छठे स्थान पर है. उनका नेट रन रेट -0.206 है. अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 अप्रैल को जीत दर्ज करके वो अपनी पोजीशन सुधारना चाहेंगे.

रैंक टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
1राजस्थान रॉयल्स 2200042.233
2दिल्ली कैपिटल्स 2200041.170
3पंजाब किंग्स 2200040.637
4रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1100022.907
5सनराइजर्स हैदराबाद 2110020.469
6मुंबई इंडियंस 211002-0.206
7गुजरात टाइटंस 202000-0.424
8लखनऊ सुपर जायंट्स 101000-1.397
9कोलकाता नाइट राइडर्स 202000-1.964
10चेन्नई सुपर किंग्स 202000-2.562

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ