इटली की टीम ने क्रिकेट में रचा इतिहास, पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप यूरोपियन क्वालिफायर 2025 में इटली ने नीदरलैंड को 9 विकेट से हराकर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया है।

italy cricket team

italy cricket team

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका करने वाले हैं। जिसके लिए पहली बार इटली की टीम ने क्वालीफाई कर लिया है। यूरोपियन क्वालिफायर में इटली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार ये मुकाम हासिल किया है। अभी तक इटली का नाम फुटबॉल में सुना जाता था लेकिन अब ये टीम क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाली है।

यूरोपियन क्वालिफायर में हासिल किया दूसरा स्थान

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप यूरोपियन क्वालिफायर 2025 में इटली का शानदार प्रदर्शन रहा। टीम ने 5 टीमों के बीच दूसरा पायदान हासिल किया है। नीदरलैंड को हराकर इटली ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया है। इटली का नेट रनरेट काफी अच्छा रहा, जिसके चलते टीम 5 टीमों में दूसरे पायदान पर बनी रही।

विज्ञापन

इटली ने 9 विकेट से नीदरलैंड को हराया

इटली ने अपना आखिरी मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेला। इस मैच में इटली की तरफ से कमाल का प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया। इस मैच में इटली ने नीदरलैंड को 9 विकेट से मात दी। नीदरलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने के लिए 15 ओवर से पहले ये मैच जीतना था लेकिन इटली की टीम ने ऐसा होने नही दिया।

इस टूर्नामेंट में इटली ने 4 में से 2 मैच जीते। इस दौरान इटली का नेट रनरेट 0.612 का रहा। इतना ही नहीं इस टूर्नामेंट में इटली ने स्कॉटलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। ये स्कॉटलैंड के खिलाफ इटली की पहली जीत भी थी। इस मैच में इटली ने स्कॉटलैंड को 1 विकेट से शिकस्त दी थी। जिसके चलते स्कॉटलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ