Yuvraj Singh Playing XI T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज 2 जून से होगा। टीम इंडिया के खिलाड़ी दो बैच में अमेरिका रवाना होंगे। भारतीय टीम सबसे पहले 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ वार्मअप मैच खेलेगी। इसके बाद पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को होगा। भारतीय टीम में कई स्टार खिलाड़ियों को जगह दी गई है। जिनसे टीम इंडिया का वर्ल्ड कप पूरा होने का सपना देखा जा रहा है। बहरहाल, ये खिलाड़ी अमेरिका और वेस्ट इंडीज की पिचों पर कितने कामयाब होंगे, ये देखने वाली बात होगी। इस बीच भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर और दो वर्ल्ड कप जिता चुके युवराज सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन चुनकर चौंका दिया है। युवी ने प्लेइंग इलेवन से स्टार ऑलराउंडर का पत्ता काटा है।
ओपनिंग के लिए रोहित-यशस्वी पसंद
युवराज सिंह ने ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी को चुना है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली अभी नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी यही पोजिशन सही है। चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव फिर, कुछ बड़े विकल्प देखने होंगे। युवराज ने इस बात पर जोर दिया कि दाएं-बाएं का संयोजन होने से विपक्षी टीम के गेंदबाजों को काफी मुश्किल होती है। युवी ने विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन के बजाय ऋषभ पंत को चुना है। युवी ने कहा कि वैसे तो संजू सैमसन भी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं, लेकिन ऋषभ पंत का बाएं हाथ का बल्लेबाज होना एक बोनस है। उनमें मैच विनिंग पारी खेलने की क्षमता है।
हार्दिक पांड्या को दी जगह
युवराज ने हार्दिक पांड्या के खराब फॉर्म के बावजूद उनकी वकालत की है। उन्होंने कहा कि पांड्या की गेंदबाजी महत्वपूर्ण होगी। इसके साथ ही शिवम दुबे को चुनकर युवराज ने कहा कि उनकी फॉर्म मिडल ऑर्डर या उससे नीचे अंतर पैदा कर सकती है। हालांकि युवी युवराज सिंह और शुभमन गिल को जगह न मिलने पर थोड़े निराश दिखे। उन्होंने कहा कि ये थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण रहा। युवराज सिंह ने अपनी प्लेइंग इलेवन में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को जगह नहीं दी है। जडेजा ने हाल ही में आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में नाबाद 42 रन जड़े थे। हालांकि वे गेंदबाजी में काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 3 ओवर में 40 रन लुटाए थे। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। जडेजा ने इस सीजन बल्ले से 14 मैचों में 44.50 के औसत और 142.78 के स्ट्राइक रेट से 267 रन बनाए। जबकि गेंदबाजी में 14 मैचों में 8 विकेट चटकाए।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: नेपाल क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, टूर्नामेंट मिस कर सकता है स्टार खिलाड़ी
युवराज सिंह प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह
ये भी पढ़ें: क्या हार्दिक-नताशा के बीच बढ़ी दूरी? ये 5 क्रिकेटर ले चुके हैं पहली पत्नी से तलाक
आपको बता दें कि जबसे टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हुआ है, तबसे कई खिलाड़ी आईपीएल में खराब फॉर्म में हैं। इनमें शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल और सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन का नाम शामिल है। देखना होगा कि भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में इनमें से कितने खिलाड़ियों को जगह मिलती है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पाक टीम का चौंकाने वाला फैसला, धाकड़ गेंदबाज को किया ENG सीरीज से रिलीज
विश्व कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: रोहित शर्मा का जोड़ीदार कौन? जायसवाल नहीं इस स्टार खिलाड़ी का पूर्व दिग्गज ने किया समर्थन
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
15 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
47 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines