Rajat Gupta
Read More
---विज्ञापन---
T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का श्रीगणेश 2 जून से होगा। अपने पहले मैच में भारतीय टीम आयरलैंड से टकराएगी। यह भिड़ंत 5 जून को न्यूयॉर्क में होगी। टूर्नामेंट के अब तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है। सिलेक्टर्स जल्द ही विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर सकते हैं। इसके लिए चयनकर्ता 27-28 अप्रैल को बैठक भी कर सकते हैं। हालांकि, टीम के चयन से पहले विकेटकीपर्स ने सिलेक्टर्स के टेंशन बढ़ा दी है। विश्व कप के लिए 6 विकेटकीपर दावा ठोक रहे हैं। इनमें ऋषभ पंत, केएल राहुल, संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक, ईशान किशन और जितेश शर्मा शामिल हैं। आइए IPL 2024 में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में जानते हैं।
MS Dhoni 🤝 World Cup Trophy
Made for each other❤️
📌 BCCI HQ | @msdhoni | #TeamIndia pic.twitter.com/4Bak4bG7pA
— BCCI (@BCCI) April 13, 2024
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत IPL 2024 में शानदार लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले 7 मुकाबलों में 35 की औसत और 156.71 की स्ट्राइक रेट से 210 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 फिफ्टी जड़ी हैं। पंत को विश्व कप 2024 का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान 7 मुकाबलों में अब तक 286 रन जड़ चुके हैं। इस दौरान उनकी औसत 40.85 की और स्ट्राइक रेट 143.00 की रही है। लीग में अब तक राहुल 2 अर्धशतक लगा चुके हैं।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 55.20 की औसत और 155.05 की स्ट्राइक रेट से 7 मुकाबलों में 276 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 फिफ्टी जड़ी हैं। 17वें सीजन में अब तक उनका सर्वाधिक स्कोर 82* रन रहा है। RCB के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी इस सीजन बल्ले से कहर बरपा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में विश्व कप खेलने की इच्छा भी जताई है। उन्होंने 7 मैच की 6 पारियों में 75.33 की औसत और 205.45 की स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 फिफ्टी भी लगाई हैं।
मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अब शानदार लय में आ चुके हैं। वह MI को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं। ईशान अब तक खेले 7 मैचों में 192 रन बना चुके हैं। जितेश शर्मा भी विश्व कप स्क्वॉड में जगह बनाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। उन्होंने 7 मुकाबलों में 115 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 29 रन रहा है।
ये भी पढ़ें: Tokyo Olympics को लेकर बड़ा खुलासा, डोपिंग में पॉजिटिव चीन के खिलाड़ियों ने जीते थे गोल्ड मेडल
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई 7 देशों की टेंशन, जानें कौन-कौन से प्लेयर हैं इंजर्ड
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।