IND vs AFG: ODI सीरीज में ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं विराट कोहली को रिप्लेस, CSK कप्तान का नाम भी शामिल

Virat Kohli Replacement in ODI: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं. हैमस्ट्रिंग की दिक्कत के कारण वो इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. ऐसे चलिए आपको बताते हैं कि उनकी जगह इस सीरीज में कौन से 3 खिलाड़ी ले सकते हैं.

jacket - 2026-06-04T112443.906

Virat Kohli Replacement in ODI: टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में उतरने की तैयारी में जुट चुकी है. 13 जून से शुरू हो रही वनडे सीरीज से दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली बाहर हो गए हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार उनको हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते सीरीज से बाहर होना पड़ा है. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि उनके बाहर होने के बाद अब कौन खिलाड़ी वनडे टीम इंडिया में उनको रिप्लेस कर सकता है. इस लिस्ट में 3 खिलाड़ियों का नाम सबसे टॉप पर चल रहा है. आइए आपको भी बताते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में.

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे ऋतुराज गायकवाड़ भले ही पूरे सीजन फॉर्म के लिए जूझते रहे लेकिन टीम इंडिया के लिए वनडे में वो नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए शानदार बल्लेबाज है. वो विराट कोहली को रिप्लेस कर सकते हैं. साल 2025 के अंत में उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने का मौका मिला था तो उन्होंने बेहतरीन शतक जड़ा था. टीम इंडिया के लिए अब तक वो 9 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उनके बल्ले से 228 रन आए हैं. इसी के साथ वो 1 शतक और एक अर्धशतक भी शामिल है.

विज्ञापन

संजू सैमसन

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं. वो टी20 टीम इंडिया का हिस्सा भी हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी बार साल 2023 में वनडे मुकाबला खेला था. अब तक वो टीम के लिए इस फॉर्मेट में 16 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें 56.66 की औसत से 510 रन बनाए हैं. 

तिलक वर्मा

स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा भी विराट कोहली की जगह ले सकते हैं. वो शानदार बल्लेबाज हैं और उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के लिए कई शानदार पारियां खेली भी हैं. साल 2025 में हुई साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वो आखिरी बार इस फॉर्मेट में टीम के लिए खेलने उतरे थे. उन्होंने वनडे में टीम इंडिया के लिए 5 मैचों की 4 पारियों में 68 रन बनाए हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ