T20 World Cup 2024: खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई 7 देशों की टेंशन, जानें कौन-कौन से प्लेयर हैं इंजर्ड

T20 World Cup 2024: IPL 2024 के तुरंत बाद टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होगा। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2 जून से होगी।

T20 World Cup 2024 Players injuries increased tension in 7 countries Mohammed Shami

भारतीय टीम के मोहम्मद शमी हैं चोटिल। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

T20 World Cup 2024: IPL 2024 के तुरंत बाद टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होगा। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2 जून से होगी। इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें खिताब के लिए टकराएंगी। हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चोट ने कई देशों को मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विश्व कप जैसे अहम टूर्नामेंट से पहले 7 देशों के कई खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं। इनमें से कुछ तो विश्व कप से भी बाहर हो सकते हैं।

विज्ञापन

मोहम्मद शमी IPL 2024 से बाहर

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल हैं। दोनों की सर्जरी हो चुकी है और वह रिहैब से गुजर रहे हैं। यह दोनों गेंदबाज विश्व कप खेलेंगे या नहीं, इस पर अब तक कोई अपडेट नहीं आया है। शमी ने पिछले साल खेले गए वनडे विश्व कप में बेहतरीन गेंदबाजी की थी। उन्होंने 7 मुकाबलों में 24 सफलताएं प्राप्त की थीं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज थे।

विज्ञापन

ये खिलाड़ी भी चोट से जूझ रहे

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श इंजरी से जूझ रहे हैं। दोनों ही क्रिकेटर IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। श्रीलंका के दिलशान मधुशंका और वानिंदु हसरंगा इंजर्ड हैं। न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे चोट के कारण IPL 2024 से बाहर हो गए हैं। टूर्नामेंट में वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक भी चोट से जूझ रहे हैं। साथ ही बांग्लादेश के बल्लेबाज मुजीब उर रहमान की चोट ने टीम की मुश्किलें बढ़ दी हैं। साथ ही दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एगिडी की इंजरी ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ