IND vs AFG: टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, अफगानिस्तान ODI सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली! जानें वजह
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक तगड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. टीम के साथ-साथ ये विराट के फैंस के लिए भी बुरी खबर है. वो क्यों इस सीरीज से बाहर हुए आइए आपको भी बताते हैं.
Virat Kohli ruled out from ODI series: आईपीएल 2026 खत्म हो चुका है और अब टीम इंडिया के खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज की तैयारी में लगे हुए हैं. 6 जून से एकलौता टेस्ट मैच खेला जाएगा तो वहीं 13 जून से वनडे सीरीज की शुरुआत होनी है. सीरीज को को शुरू होने में कुछ दिनों को समय ही बचा है और इससे पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार वो हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते सीरीज से बाहर हुए हैं.
विज्ञापन
कमाल की फॉर्म में हैं विराट कोहली
विराट कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलते हुए जमकर रनों का अंबार लगा रहे थे. उन्होंने फाइनल के मुकाबले में भी टीम को जिताने के लिए एक यादगार पारी खेली. इसके बाद अब फैंस को उनको टीम इंडिया में जर्सी में देखने का इंतजार था, जो कि अब बढ़ चुका है.
विज्ञापन
आईपीएल के 19वें सीजन में वो आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 16 मैचों में 65.25 की औसत से ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 675 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 165.85 का रहा.
IND vs AFG ODI सीरीज का शेड्यूल
मैच
तारीख
वेन्यू
समय
भारत vs अफगानिस्तान पहला वनडे
14 जून 2026
धर्मशाला
दोपहर 1:30 बजे
भारत vs अफगानिस्तान दूसरा वनडे
17 जून 2026
लखनऊ
दोपहर 1:30 बजे
भारत vs अफगानिस्तान तीसरा वनडे
20 जून 2026
चेन्नई
दोपहर 1:30 बजे
अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ODI स्क्वाड