अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, वायरल हुआ वीडियो

भारत और अफगानिस्तान 6 जून से टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरने वाले हैं. इससे पहले हेड कोच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंच गए हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया है. गंभीर को वीडियो में भगवान के सामने हाथ जोड़े हुए देखा जा सकता है.

Cricket News (43)

Gautam Gambhir: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के लिए अब आईपीएल 2026 के बाद नया इम्तिहान शुरू हो गया है. अब तक गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम किया है. अब गौतम गंभीर की नजरें वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हुई हैं. हालांकि इससे पहले अफगानिस्तान सीरीज सिर पर खड़ी है. इस सीरीज से पहले गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे हैं.

विज्ञापन

गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर

सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर पंचकुला के गुरुद्वारे में श्री नाडा साहिब में प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं. वह हाथ जोड़कर भगवान के सामने खड़े थे. इस दौरान गंभीर ने ब्लैक टी शर्ट और जिंस कैरी किया हुआ था. ये पहला मौका नहीं है जब गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे हों. इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी वह गुरुद्वारे पहुंचे थे और भगवान का शुक्रिया अदा किया था. समय समय पर मंदिरों में भी जाते हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सामने आते हैं. गंभीर काफी धार्मिक व्यक्ति हैं. वह अक्सर धार्मिक जगहों पर देखे जाते रहे हैं.

विज्ञापन

गंभीर का क्या है अगला मिशन?

गौतम गंभीर की नजरें अब वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हुई हैं. इसके अलावा वह भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल में पहुंचाना चाहते हैं. वर्ल्ड कप 2027 अगले साल साउथ अफ्रीका की धरती पर होने वाला है. ऐसे में भारतीय टीम के लिए ये अग्निपरीक्षा होगी. इसके अलावा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 पर भी भारत की नजरें हैं. भारत ने WTC फाइनल में 2 बार अपनी जगह बनाई है. लेकिन एक बार भी टीम इंडिया को ट्रॉफी हाथ नहीं लगी है. ऐसे में गंभीर इस बार भारत के लिए ये मिशन सक्सेसफुल करना चाहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ