Aaj Kiska Match Hai | Today Match 04 June 2026: आज किसका मैच है? पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया तो वहीं इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, जानें कब और कहां होंगे मैच

Today Match 04 June 2026: 04 जून को क्रिकेट में 2 बड़े मुकाबले खेले जाएंगे. पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत भी होने जा रही है. आइए आपको बताते हैं इस मैच से जुड़ी डिटेल्स

CRICKET.jpg (3)

Today Match 04 June 2026: क्रिकेट में हर दिन एक से बढ़कर एक मुकाबले  देखने को मिल रहे हैं. क्रिकेट प्रेमियों के लिए कल का दिन बेहद ही खास होने वाला है. एक तरफ पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है. दोनों ही टीमें इस मैच में जीत हासिल कर वनडे सीरीज पर कब्जा करना चाहेंगी. इसी के साथ न्यूजीलैंड की टीम भी इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां टेस्ट सीरीज का आगाज होने वाला है. आइए आपको इन दोनों मैचों से जुड़ी जानकारी देते हैं और बताते हैं कि ये मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे. 

विज्ञापन

क्रिकेट में आज किसका मैच है?

04 जून को क्रिकेट में 2 बड़े मुकाबले खेले जाएंगे. पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम 3 मैचों की सीरीज पर कब्जा करेगी. सीरीज का पहला मुकाबला पाकिस्तान ने जीता था तो वहीं दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीत सीरीज को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया है. ये मुकाबला लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसी के साथ आज न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत भी होने जा रही है. 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का ये पहला मुकाबला होगा जो कि लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा. 

विज्ञापन

कब और कहां खेले जाएंगे PAK vs AUS और ENG vs NZ मैच?

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच का ये अहम मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार ये मैच शाम 5 बजे से शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान मैच टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट की बात करें तो वो भारतीय समय के अनुसार 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. ये मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होगा. 

विज्ञापन

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमें (Pakistan vs Australia Full Squads)

ऑस्ट्रेलिया टीम: एलेक्स कैरी, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर/कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ओलिवर पीक, मैथ्यू कुहनेमैन, नाथन एलिस, तनवीर सांघा, बिली स्टेनलेक, रिले मेरेडिथ, लियाम स्कॉट, एडम ज़म्पा

पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, बाबर आजम, गाजी गोरी (विकेटकीपर), अराफात मिन्हास, सलमान आगा, अब्दुल समद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद, रोहेल नजीर, नसीम शाह, अहमद दानियाल, सुफयान मोकिम, शमील हुसैन

विज्ञापन

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें (England vs New Zealand Full Squads)

न्यूजीलैंड– टॉम लाथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), क्रिश्चियन क्लार्क, डेवोन कॉन्वे, जैक फॉल्क्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, विल ओरूर्के, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, केन विलियमसन

इंग्लैंड की प्लेइंग 12– बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, एमिलियो गे, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ