हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs SA: अक्षर पटेल ने ये क्या किया? धीमी चाल ने तोड़ दिए करोड़ों दिल, देखें वीडियो

Axar Patel Run Out: T20 World Cup 2024 के फाइनल मुकाबले में अक्षर पटेल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी की, लेकिन इसके बाद वह जिस तरह से आउट हुए, उसने दिल तोड़ दिए।

विज्ञापन
IND vs SA Axar Patel Run Out

Axar Patel Run Out: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस में चल रहे टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में ‘बापू’ के नाम से मशहूर भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने शानदार बल्लेबाजी का वो नजारा दिखाया कि क्रिकेटप्रेमियों के रोंगटे खड़े हो गए। अक्षर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए और 13वें ओवर तक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते रहे। हालांकि वे जिस तरह से आउट हुए, उसे देख करोड़ों भारतीय फैंस के दिल टूट गए।

14वें ओवर में रनआउट हुए अक्षर पटेल

ये नजारा 14 ओवर में देखने को मिला। कागिसो रबाडा ने विराट कोहली को तीसरी गेंद डाली तो विराट ने इसे कलाइयों के सहारे मोड़ दिया। गेंद को विकेटकीपर से दूर जाते देख अक्षर पटेल ने नॉन स्ट्राइकर एंड से तुरंत दौड़ लगा दी। वह आधी क्रीज तक पहुंच गए, तभी गेंद भी क्विंटन डी कॉक तक पहुंच गई।

डी कॉक ने गोली की रफ्तार से बिखेर डालीं गिल्लियां

अक्षर को उम्मीद थी कि डी कॉक गेंद को नहीं फेंकेंगे। इसलिए वह जब वापस क्रीज तक लौटे तो धीमे हो गए, लेकिन डी कॉक ने गोली की रफ्तार से गेंद थ्रो कर गिल्लियां बिखेर डालीं। ये बॉल गिल्लियां उड़ाते हुए बाउंड्री पार भी कर गई, लेकिन साउथ अफ्रीका के खेमे में ये बड़ा विकेट मिलते ही खुशी छा गई। थर्ड अंपायर ने जब रिव्यू देखा तो पता चला कि अक्षर का बल्ला क्रीज से थोड़ा दूर था। ऐसे में उन्हें आउट करार दे दिया गया। अक्षर के इस विकेट ने करोड़ों फैंस के दिल तोड़ दिए।

विज्ञापन

अक्षर की शानदार पारी 

हालांकि अक्षर ने इस मैच में जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसने करोड़ों फैंस की नसों में रोमांच भर दिया। अक्षर ने भारत को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला। उन्होंने 31 गेंदों में 1 चौका-4 छक्के ठोक 151.61 के स्ट्राइक रेट से 47 रन जड़े। अक्षर ने दूसरे छोर से विराट कोहली का साथ देकर साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की धज्जियां बिखेर डालीं। अहम मुकाबले में उनकी इस शानदार पारी को दुनियाभर से प्रशंसा मिल रही है।

ये भी पढ़ें: IND vs SA:केशव महाराज के आगे टीम इंडिया के दिग्गज ढेर, एक ही ओवर में बदला मैच का रुख 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: डर के आगे जीत है…अक्षर पटेल ने तोड़ डाला साउथ अफ्रीका का घमंड, देखें वीडियो 

ये भी पढ़ें: IND vs SA: टॉस के दौरान रवि शास्त्री ने दिखाया जोश, रोहित शर्मा की छूट गई हंसी, देखें वीडियो 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: शोएब अख्तर की भविष्यवाणी, बताया कौन जीतेगा वर्ल्ड कप 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola