IND vs SA: शोएब अख्तर की भविष्यवाणी, बताया कौन जीतेगा वर्ल्ड कप

IND vs SA Shoaib Akhtar: पाकिस्तान के पूर्व स्टार गेंदबाज शोएब अख्तर ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की जीत की भविष्यवाणी की है। अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

IND vs SA Shoaib Akhtar Prediction

IND vs SA Shoaib Akhtar Prediction

विज्ञापन

IND vs SA Shoaib Akhtar: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच रात 8 बजे से टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच बारबाडोस में होने जा रहा है। इस महामुकाबले पर दुनियाभर के फैंस की नजरें टिकी हैं। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका दोनों ही इस विश्व कप में लगातार मुकाबले जीतकर फाइनल तक पहुंची हैं। ऐसे में दोनों ही टीमों का पलड़ा भारी है, लेकिन भारत को जीत का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। कई दिग्गजों ने भारत-साउथ अफ्रीका मैच को लेकर अपनी राय रखी है। पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज और रावलिपंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने भी इस मैच के लिए भविष्यवाणी की है। उन्होंने भारत की जीत की संभावना जताई है।

मेरा दिल कह रहा है…

शोएब अख्तर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वह कह रहे हैं कि मेरा दिल भी यही कह रहा है कि साउथ अफ्रीका को जीतना चाहिए। वह इतना अरसे के बाद फाइनल में आए हैं। वह इतने सालों में कभी फाइनल नहीं खेले हैं। सब चाहते हैं कि साउथ अफ्रीका ये फाइनल जीते।

विज्ञापन

भारत विश्व कप जीत रहा है

अख्तर ने आगे कहा- देखिए साउथ अफ्रीका को फाइनल जीतने के लिए एक बहुत बड़ी टीम के साथ मुकाबला करना है। उसका नाम है- हिंदुस्तान। अगर आप मुझसे पूछते हैं तो मैं ये चाहता हूं कि हिंदुस्तान 2007 के बाद टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल कभी नहीं जीता। उनका भी बहुत लंबा इंतजार हो गया है तो मुझे लगता है कि हिंदुस्तान इसके लिए डिजर्व करता है। शोएब अख्तर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- साउथ अफ्रीका के साथ सहानुभूति, लेकिन भारत विश्व कप जीत रहा है। आपको बता दें कि भारत-साउथ अफ्रीका की टीमें टी-20 इंटरनेशनल में 26 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें टीम इंडिया ने 14 बार जीत दर्ज की है। भारतीय टीम जीत की बड़ी दावेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ