IND vs SA: डर के आगे जीत है...अक्षर पटेल ने तोड़ डाला साउथ अफ्रीका का घमंड, देखें वीडियो

Axar Patel Six IND vs SA: अक्षर पटेल ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का घमंड तोड़ डाला।

IND vs SA Axar Patel Six

IND vs SA Axar Patel Six

विज्ञापन

Axar Patel Six IND vs SA: भारत-साउथ की टीमें टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेल रही हैं। बारबाडोस में हो रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया को शुरुआती तीन झटके लगे। कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अक्षर पटेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर साउथ अफ्रीका के स्पिनर्स का घमंड तोड़ डाला।

आते ही दिखा दिए तेवर

दरअसल, तीन विकेट आउट होने के बाद टीम इंडिया प्रैशर में आ गई। इसके बाद बापू के नाम से मशहूर अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए आए। अक्षर पर दबाव बनाने की कोशिश में साउथ अफ्रीका ने स्पिनर्स को तैनात कर दिया, लेकिन बापू तो बापू निकले। वे कहां मानने वाले थे। अक्षर ने सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद आते ही चौका ठोक अपने तेवर दिखा दिए।

विज्ञापन

मार्करम और महाराज के ओवर में ठोके छक्के

इसके बाद आठवें ओवर में अक्षर ने मार्करम की तीसरी गेंद पर डीप मिडविकेट की ओर करारा छक्का ठोक जता दिया कि उन्हें रोकना मुश्किल होगा। इस ओवर में छक्का ठोकने के बाद अक्षर ने अगले ही ओवर में केशव महाराज की चौथी गेंद पर एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा दिखाकर स्लॉग स्वीप लगाया और डीप मिडविकेट की ओर करारा छक्का ठोक डाला। जिसे देख साउथ अफ्रीका के खेमे में खलबली मच गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

विज्ञापन

12वें ओवर में तबरेज शम्सी को ठोका 

अक्षर ने इसके बाद अटैकिंग मोड जारी रखा। 12वें ओवर में एक बार फिर उन्होंने बल्ले का मुंह खोला और तबरेज शम्सी की पांचवीं गेंद पर वाइड लॉन्ग ऑन की तरफ तगड़ा छक्का जमा दिया। अक्षर के बल्ले से लगकर गेंद गोली की तरह गई और रबाडा को छकाते हुए बाउंड्री पार कर गई। अक्षर का बल्ला यहीं नहीं रुका। उन्होंने 14वें ओवर की पहली ही गेंद पर कागिसो रबाडा को ऐसा कूटा कि क्रिकेटप्रेमियों के रोंगटे खड़े हो गए। पहली गेंद पर छक्का ठोक अक्षर ने ये जता दिया कि वे बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। हालांकि इसके बाद अक्षर दुर्भाग्यवश आउट हो गए। वह तीसरी गेंद पर रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। अक्षर ने 31 गेंदों में 1 चौका-4 छक्के ठोक 151.61 के स्ट्राइक रेट से 47 रन जड़े।

विज्ञापन

सेमीफाइनल के हीरो 

आपको बता दें कि अक्षर पटेल सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे थे। उन्होंने 10 रनों के योगदान के साथ ही तीन बड़े विकेट चटकाकर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ