IND vs SA: टॉस के दौरान रवि शास्त्री ने दिखाया जोश, रोहित शर्मा की छूट गई हंसी, देखें वीडियो

IND vs SA Ravi Shastri: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में रवि शास्त्री ने टॉस के दौरान जोशीला अंदाज दिखाया। उनका जोश देख रोहित शर्मा भी दंग रह गए।

IND vs SA Ravi Shastri Toss

IND vs SA Ravi Shastri Toss

IND vs SA Ravi Shastri: आखिर वो घड़ी आ ही गई, जिसका करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों को लंबे समय से इंतजार था। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में शुरू हो चुका है। महामुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। इस मैच की शुरुआत का एक मोमेंट चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, टॉस के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि कप्तान रोहित शर्मा की हंसी छूट गई। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है…

विज्ञापन

जोशीले अंदाज में दिखे रवि शास्त्री

जब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और साउथ अफ्रीका के कैप्टन एडेन मार्करम टॉस के लिए आए तो रवि शास्त्री जोश में नजर आए। उन्होंने दोनों कप्तानों को इंट्रोड्यूस करने के बाद मैच रेफरी का भी परिचय दिया। इस दौरान ऐसा लगा कि कोई बॉक्सिंग रिंग हो। रवि इतने जोशीले दिखे कि रोहित शर्मा की हंसी छूट गई। रोहित का ये रिएक्शन चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सेमीफाइनल में भी जोशीले दिखे थे रवि शास्त्री

आपको बता दें कि रवि शास्त्री इंग्लैंड के खिाफ खेले गए मुकाबले में भी इसी तरह के जोशीले अंदाज में नजर आए थे। रवि शास्त्री के इस खास अंदाज को जहां कुछ फैंस पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ रहे। राजस्थान रॉयल्स के एक्स हैंडल से भी रवि शास्त्री का एक फोटो शेयर किया गया है। जिसमें वह रंग-बिरंगी ड्रेस में नजर आ रहे हैं। रॉयल्स एडमिन ने इस फोटो को शेयर कर हंसी वाली इमोजी भी बनाई है। गौरतलब है कि बारबाडोस की पिच पर बल्लेबाजों को फायदा मिलता है। ऐसे में टीम इंडिया का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित हो सकता है। दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ