IND vs SA:केशव महाराज के आगे टीम इंडिया के दिग्गज ढेर, एक ही ओवर में बदला मैच का रुख

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के फाइनल में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम इंडिया ने पॉवरप्ले के दौरान ही रोहित, पंत और सूर्यकुमार यादव का विकेट गंवा दिए। अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने दो विकेट हासिल किए।

l (57)

IND vs SA 2024 T20 WC Final: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी 20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। रोहित शर्मा, पंत और सूर्यकुमार यादव कुछ खा नहीं कर सके।

विज्ञापन

महाराज ने बदला मैच का रुख

विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। विराट कोहली ने पहले ही ओवर में तीन चौके लगाए थे। अगले ही ओवर में रोहित शर्मा ने दो चौके लगाकर अपने इरादे भी जाहिर कर दिए थे। लेकिन इसके बाद महाराज ने पूरे मैच का रुख ही बदल दिया। उन्होंने सबसे पहले रोहित शर्मा और फिर पंत को आउट कर दिया। रोहित शर्मा ने दो चौके की मदद से 5 गेंदों में 9 रन बनाए, जबकि पंत खाता भी नहीं खोल पाए।

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव भी हुए फेल

दो विकेट गिरने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि सूर्यकुमार यादव कुछ बड़ा धमाल कर सकते हैं। लेकिन वो भी सिर्फ तीन रन बना कर आउट हो गए। वो तीन रन बना कर रबाडा का शिकार हो गए।

विज्ञापन

दोनों टीमों ने प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया

इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका दोनों ने ही अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)


यहां देखें दोनों देशों की प्लेइंग XI

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह

विज्ञापन

साउथ अफ्रीकाः एडन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन,, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया और तबरेज शम्सी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ