T20 World Cup 2024 England vs Namibia: टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में 6 टीमों की एंट्री हो गई है। बाकी दो टीमों के लिए इंग्लैंड-स्कॉटलैंड और बांग्लादेश-नीदरलैंड के बीच रेस चल रही है। ऐसे में इंग्लैंड-नामीबिया के बीच शनिवार को भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे से होने वाला मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। ये मैच इंग्लैंड की तकदीर तय कर सकता है। वर्ल्ड चैंपियन टीम इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी, ताकि उसे 5 पॉइंट मिल सकें, लेकिन इस मैच को लेकर उसकी टेंशन बढ़ गई है।
बादल छाए रहने की संभावना
दरअसल, इंग्लैंड की टीम चाहती है कि इस मैच को हर हाल में पूरा कराया जाए। ताकि वह नामीबिया को हरा दे, लेकिन एंटीगुआ और बारबुडा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर खतरे के बादल मंडरा गए हैं। मौसम के अपडेट के अनुसार, 15 जून को पूरे दिन बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की संभावना 7 प्रतिशत है, लेकिन यह बाद में बढ़कर 18 प्रतिशत तक हो सकती है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ कुदरत का निजाम जा सकता है। अगर मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ तो इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी क्योंकि उसके पास 4 ही अंक रह जाएंगे। इंग्लैंड के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड की टीम 5 अंकों के साथ सुपर-8 में क्वालीफाई कर लेगी।
ग्रुप स्टेज में रिजर्व डे नहीं
आपको बता दें कि ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के मुकाबलों में रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है। ऐसे में मैच को हर हाल में पूरा कराने के प्रयास किए जाते हैं। इस बात की भी संभावना देखी जाती है कि मैच को 5-5 ओवर का कराया जाए, लेकिन आउटफील्ड गीला रहता है और इसे पूरा कराने की कोई संभावना नजर नहीं आती तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट बांट दिया जाता है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान की टीम यूएसए और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच में बारिश के चलते ही बाहर हो गई है। बताते चलें कि इंग्लैंड की टीम का इस वर्ल्ड कप में प्रदर्शन हैरान करने वाला रहा है। उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। जबकि स्कॉटलैंड के खिलाफ उसका एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इंग्लैंड ने ओमान के खिलाफ 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी। इससे उसके पास 3 पॉइंट और +3.081 का नेट रन रेट हो गया है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: सुपर-8 में पहुंचने वाली 7वीं टीम कौन? आज हो जाएगा फैसला
ये भी पढ़ें:- सुपर-8 में भारत की इन दो टीमों से होगी भिड़ंत, ये हो सकती है तीसरी टीम
ये भी पढ़ें:- T20 wc 2024: सुपर-8 से पहले अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
6 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
23 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
46 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
3 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
12 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines