T20 World Cup 2024: सुपर-8 में पहुंचने वाली 7वीं टीम कौन? आज हो जाएगा फैसला

T20 World Cup 2024 में सुपर-8 की दौड़ दिलचस्प बनी हुई है। अब तक 6 टीमों ने सुपर-8 में एंट्री कर ली है। बची हुई 2 टीमों का नाम भी जल्द ही मालूम हो जाएगा। इस कड़ी में आज रात इंग्लैंड और नामीबिया का मुकाबला सुपर-8 की स्थिति को और साफ कर देगा। इस मैच से मौजूदा चैंपियन की टूर्नामेंट में आगे की राहें मालूम होंगी।

T20 World Cup 2024 England (1)

T20 World Cup 2024 England (1)

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक कुल 6 टीमें टूर्नामेंट के अगले दौर यानी सुपर-8 में एंट्री कर चुकी हैं। अब केवल 2 टीम ही सुपर-8 में एंट्री कर सकती हैं। जिसके लिए 4 टीमें इस दौड़ में शामिल हैं। टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसमें से केवल 8 टीम ही अगले दौर पहुंचेगी, जबकि 12 टीमों का सफर ग्रुप स्टेज पर ही खत्म हो जाएगा। टूर्नामेंट के पॉइंट टेबल पर नजर फेरी जाए तो जहां 6 टीमें अगले दौर में पहुंच चुकी हैं, वहीं 10 टीमों का सफर ग्रुप स्टेज पर ही खत्म हो गया है। बची हुई 4 टीमें अगले दौर में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही हैं। लेकिन आज की रात इन 4 टीमों में 1 टीम का सफर भी थम जाएगा। आइए जानते हैं कि आखिर आज की रात क्या होने वाला है?


इंग्लैंड की तकदीर का होगा फैसला

टूर्नामेंट में आज की रात 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार) इंग्लैंड और नामीबिया का मैच खेला जाएगा। इस मैच में इंग्लैंड अगर जीत हासिल कर लेता है तो संभवत: वह सुपर-8 में एंट्री कर लेगा। लेकिन अगर इस मैच में इंग्लैंड हार जाता है तो उसका भी इस टूर्नामेंट से पत्ता कट जाएगा। इंग्लैंड की टीम को सुपर-8 में पहुंचने के लिए आज का मुकाबला जीतना होगा। साथ ही ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के मैच में उसे ऑस्ट्रेलिया की जीत की दुआ भी करनी होगी। मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए ये मैच जीतना बेहद अहम है।

ऑस्ट्रेलिया पर निर्भर है इंग्लैंड

चैंपियन टीम इंग्लैंड को टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए अपने कट्टर दुश्मन ऑस्ट्रेलिया पर निर्भर रहना होगा। अगर ऑस्ट्रेलिया अपना मैच स्कॉटलैंड से हार जाएगा तो इंग्लैंड ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड दोनों ही टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं। ऑस्ट्रेलिया ने ओमान, इंग्लैंड और नामीबिया को शिकस्त दी है, तो स्कॉटलैंड ने भी नामीबिया और ओमान को हराया है। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उसका मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

क्या है ग्रुप की स्थिति

इंग्लैंड की टीम ग्रुप-B में ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड और ओमान के साथ शामिल है। इस ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया ने सुपर-8 में एंट्री कर ली है, जबकि ओमान और नामीबिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो चुकी है। इस ग्रुप से सुपर-8 में जाने के लिए स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच लड़ाई है। स्कॉटलैंड अपना अगला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतकर सुपर-8 में एंट्री कर सकता है। जबकि मैच हारने पर वह नेट रन रेट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है और इंग्लैंड की टीम अपना अगला मैच जीतकर सुपर-8 में एंट्री कर सकती है।

बारिश हुई तो क्या होगा

अगर इंग्लैंड-नामीबिया के मैच में बारिश हो गई और मैच रद्द हो गया तो इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट के पहले ही दौर से बाहर हो जाएगी और स्कॉटलैंड को एंट्री मिल जाएगी। अगर ये मैच होता है और इंग्लैंड की टीम मैच जीत लेती है तो भी इंग्लैंड की मुश्किलें आसान नहीं होगी। ऑस्ट्रेलिया-स्कॉटलैंड के बीच मैच में भी अगर बारिश हो गई तो स्कॉटलैंड की टीम सुपर-8 में पहुंच जाएगी और इंग्लैंड बाहर हो जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ