T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस चरण में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी। सुपर-8 में पहुंचने वाली 8 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहीं हैं। इनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और USA की टीम शामिल है। सुपर-8 में अब तक 4 मैच खेले जा चुके हैं। आज रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) सुपर-8 का पांचवां मुकाबला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। माना जा रहा है कि इस मैच के बाद टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम की स्थिति साफ हो जाएगी। आइए समीकरण समझते हैं।
ये भी पढ़ें:- गौतम गंभीर नहीं अब ये दिग्गज जिम्बाब्वे दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का हेड कोच
ग्रुप-1 (ऑस्ट्रेलिया, भारत, अफगानिस्तान और बांग्लादेश)
इस ग्रुप में अब तक 2 मैच खेले गए हैं। पहले मैच में भारत ने अफगानिस्तान को और दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को शिकस्त दी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों के नेट रन रेट भी काफी अच्छे हो गए हैं, जिससे सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदारी दोनों टीमों की मजबूत हो गई है। वहीं, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की राहें मुश्किल हो गई हैं। बांग्लादेश को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत और अफगानिस्तान दोनों को हराना होगा, जबकि अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश से जीत हासिल करनी होगी। इस ग्रुप में अगला मैच भारत-बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। भारत अगर ये मैच जीतेगा तो वह सेमीफाइनल में लगभग एंट्री कर जाएगा और बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:- AUS vs BAN: पैट कमिंस ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, विश्व कप में ये कारनामा करने वाले बने दूसरे ऑस्ट्रेलियन
ग्रुप-2 (इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, USA और वेस्टइंडीज)
सुपर-8 के ग्रुप-2 में भी अब तक 2 मैच खेले गए हैं। इनमें इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को और साउथ अफ्रीका ने USA को हराया है। इस ग्रुप का तीसरा मैच आज रात खेला जाएगा। ये मैच साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अपना पिछला मुकाबला जीता है। ऐसे में इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता लगभग साफ हो जाएगा। वहीं, हारने वाली टीम को अगले मैच में जीत हासिल करने के साथ ही अपना नेट रन रेट भी अच्छा करना होगा। इस ग्रुप से USA और वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। इन दोनों टीमों के बीच कल सुबह 6 बजे (भारतीय समयानुसार) मैच खेला जाएगा। ऐसे में यह तय है कि इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम की तस्वीर आज रात के मैच में साफ हो जाएगी। जबकि कल सुबह के मैच में हारने वाली टीम सुपर-8 से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाएगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: BCCI ने शेयर किया ड्रेसिंग रूम का खास वीडियो, ये खिलाड़ी बना बेस्ट फील्डर
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया आगे बढ़ाने उतरेगी अपनी विजय रथ, न्यूजीलैंड पर हैं नजरें
18 mins agoLIVE: पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले किया गेंदबाजी का फैसला
35 mins agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
1 hr agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
3 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
4 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
5 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
13 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines