IND vs PAK Live Score: राहुल तेवतिया और क्रुणाल पांड्या हुए OUT, पाकिस्तान के खिलाफ अकेले पड़े शशांक सिंह

IND vs PAK, Hong Kong Sixes 2026 Live Score and Updates: हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मैच रोमांचक साबित हो सकता है. आइए मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पर नजर डालते हैं.

IND vs PAK Hong Kong Sixes 2026

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के लाइव अपडेट्स (Image: hongkongsixes.live)

India vs Pakistan Hong Kong Sixes 2026, Today Cricket Match Live Score: हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने जा रहा है. 30 अक्टूबर यानी आज दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हमेशा ही रोमांचक होते हैं और फैंस हांगकांग सिक्सेस 2026 में भी जबरदस्त एक्शन की उम्मीद लगा रहे हैं. क्रुणाल पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया इस बड़े मैच में उतरने वाली है.

विज्ञापन

India vs Pakistan Hong Kong Sixes मैच कहां देखें?

भारत और पाकिस्तान के बीच हांगकांग सिक्सेस 2026 में महामुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनल पर लाइव प्रसारित होगा. फैंस ऑनलाइन इसे फैनकोड ऐप और वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं.

विज्ञापन

IND vs PAK Hong Kong Sixes: दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत का स्क्वाड: क्रुणाल पांड्या (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, शशांक सिंह, नीतीश राणा, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया, टी नटराजन.

पाकिस्तान का स्क्वाड: अब्बास अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, इरफान खान, अहमद दानियाल, मोहम्मद शहजाद, साद मसूद, ख्वाजा नफे.

विज्ञापन

मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स नीचे दिए गए हैं:

LIVE UPDATES

IND vs PAK LIVE: भारत की पारी का समापन

भारत ने 6 ओवरों के समापन पर 88 रन बनाए और 5 विकेट गंवाए. भारत के लिए शशांक सिंह ने सर्वाधिक 40 रन बनाए. पाकिस्तान को जीत के लिए 89 रनों की जरूरत है.

IND vs PAK LIVE: शशांक सिंह ने गंवाया विकेट

शशांक सिंह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन छठे ओवर की पहली गेंद पर अपना विकट गंवा बैठे. 

टीम इंडिया का स्कोर: 78/5 (5.1 ओवर)

IND vs PAK LIVE: क्रुणाल पांड्या भी हुए OUT

क्रुणाल पांड्या बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए. अब टी नटराजन मैदान पर आए हैं.

टीम इंडिया का स्कोर: 78/4 (5 ओवर)

IND vs PAK LIVE: नीतीश राणा हुए रिटायर, राहुल तेवतिया भी आउट

नीतीश राणा 14 गेंदों में 19 रन बनाकर रिटायर हो गए. धीमी बल्लेबाजी के कारण उन्हें वापस बुला लिया गया. उनकी जगह राहुल तेवतिया को भेजा गया, लेकिन वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए.

IND vs PAK LIVE: शशांक सिंह ने किया धमाका

चौथे ओवर में शशांक सिंह ने तीन छक्के और एक चौका जड़ा. वह 10 गेंदों में 40 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

टीम इंडिया का स्कोर: 68/1 (4 ओवर)

IND vs PAK LIVE: 3 ओवरों में टीम इंडिया का स्कोर 44 रन

तीन ओवरों के बाद टीम इंडिया का स्कोर 44 रन है. शशांक सिंह 4 गेंदों में 16 रन और नीतीश राणा 11 गेंदों में 13 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

टीम इंडिया का स्कोर: 44/1 (3 ओवर)

IND vs PAK LIVE: राहुल त्रिपाठी ने गंवाया विकेट

दूसरे ओवर में मोहम्मद शहजाद की गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने विकट गंवा दिया. 5 गेंदों में 9 रन बनाकर वह आउट हो गए. 

टीम इंडिया का स्कोर: 17/1 (1.3 ओवर)

IND vs PAK LIVE: राहुल त्रिपाठी ने दिलाई बढ़िया शुरुआत

भारत ने शानदार शुरुआत की और पहले ओवर में 11 रन बनाए. राहुल त्रिपाठी 2 चौके के साथ 9 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

टीम इंडिया का स्कोर: 11/0 (1 ओवर)

IND vs PAK LIVE: बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया

टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतर गई है. राहुल त्रिपाठी स्ट्राइक पर हैं, वहीं नीतीश राणा नॉन-स्ट्राइक पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. अहमद दानियाल के हाथ में गेंद है.

IND vs PAK LIVE: टीम इंडिया का स्क्वाड कैसा है?

टीम इंडिया का स्क्वाड: नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, राहुल तेवतिया (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या (कप्तान), शशांक सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, टी नटराजन.

IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान के कप्तान अब्बास अफरीदी ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.

IND vs PAK LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच पर नजरें

भारत और पाकिस्तान के बीच हांगकांग सिक्सेस 2026 में भिड़ंत होने जा रही है. क्रुणाल पांड्या टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे, वहीं अब्बास अफरीदी पाकिस्तान की कमान संभालेंगे. दोनों टीमों के बीच 6-6 ओवरों का मैच होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ