IND vs AFG: BCCI ने शेयर किया ड्रेसिंग रूम का खास वीडियो, ये खिलाड़ी बना बेस्ट फील्डर

T20 World Cup 2024 IND vs AFG: टीम इंडिया ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराकर धमाकेदार शुरुआत की है। वहीं इस मैच में कमाल की फील्डिंग करने वाले एक खिलाड़ी को बेस्ट फील्डर का मेडल मिला है। जिसका वीडियो BCCI ने शेयर किया है।

T20 World Cup 2024 IND vs AFG

T20 World Cup 2024 IND vs AFG

T20 World Cup 2024 IND vs AFG: टी20 विश्व कप में टीम इंडिया ने अपना पहला सुपर-8 का मुकाबला अफगानिस्तान के साथ खेला। इस मैच को टीम इंडिया ने 47 रनों से जीत लिया था। इस मैच को जीतने के साथ टीम इंडिया ग्रुप-1 में पहले नंबर पर आ गई है। अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की बल्लेबाजी, गेंदबाजी से लेकर फील्डिंग तक कमाल की रही है।

विज्ञापन

हर मैच के बाद जिस तरह से कमाल की फील्डिंग करने वाले एक खिलाड़ी को ड्रेसिंग रूम में बेस्ट फील्डर का मेडल दिया जाता है, ठीक उसी तरह इस मैच के बाद भी एक खिलाड़ी को कमाल की फील्डिंग करने के लिए बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड मिला। जिसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है।

विज्ञापन

जडेजा बने बेस्ट फील्डर

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में रवींद्र जडेजा ने गेंदबाजी के साथ-साथ कमाल की फील्डिंग भी की थी। वैसे जडेजा को विश्व के बेस्ट फील्डर्स में से एक हैं। हर मैच में जडेजा कमाल की फील्डिंग करते हुए नजर आते हैं। जडेजा की सटीक थ्रो से विपक्षी टीमों के बल्लेबाज भी डरते हैं।

विज्ञापन

वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार फील्डिंग करने के लिए रवींद्र जडेजा को बेस्ट फील्डर का आवॉर्ड मिला। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने जडेजा को मेडल पहनाया, जिसके बाद जडेजा ने द्रविड़ को गोद में उठा लिया था। इसकी तस्वीरें भी अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

विज्ञापन

भारत ने 47 रनों से जीता था मैच

सुपर-8 के पहले मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 181 रन बनाए थे। जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 134 रन ही बना सकी थी। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ