---विज्ञापन---

खेल

IND vs PAK No Handshake: फिर दुनिया में बेइज्जत हुआ पाकिस्तान, भारत ने दिखाई औकात

IND vs PAK: टी-20 वर्ल्डकप 2026 का 27वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को फिर औकत दिखाते हुए दुनिया के सामने बेइज्जत कर दिया है. क्या है मामला? आइए जानते हैं.

Author Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 15, 2026 19:08

India vs Pakistan No Handshake भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को मुकाबला खेला जा रहा है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों टीमें आमने सामने हैं. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरेगी. टॉस के दौरान भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को बेइज्जत किया है.

फिर पाकिस्तान हुआ हुआ बेइज्जत

टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा मैदान पर आए. इस दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तानी से हाथ नहीं मिलाया. भारत ने एक बार फिर से दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेइज्जत कर दिया है. ये पहला मौका नहीं है, जब भारत ने पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाया. इससे पहले एशिया कप 2025 में भी भारतीय टीम ने 3 बार पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाया था.

---विज्ञापन---

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैदान पर नो हैंडशेक परंपरा अभी भी जारी है. भारत ने पहली बार एशिया कप 2025 लीग स्टेज मैच में पाकिस्तान से हाथ न मिलाने का फैसला किया था, जो अभी भी कायम है.

ये भी पढ़िए- IND WA vs PAK WA: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, राइजिंग स्टार्स के सामने धराशाई हुआ पाक

---विज्ञापन---

टीम इंडिया में हुए 2 बदलाव

भारतीय टीम में 2 बदलाव हुए हैं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा को मौका दिया है, जबकि अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. अभिषेक शर्मा बीमार होने की वजह से पिछला मैच नहीं खेल पाए थे. वहीं सलमान अली आगा ने पाकिस्तान में कोई भी बदलाव नहीं किया है.

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.

First published on: Feb 15, 2026 06:46 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.